By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ के 43 साल पूरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ के 43 साल पूरे

Last updated: August 15, 2018 10:31 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Publish Date:Wed, 15 Aug 2018 09:04 AM (IST)

मुंबई। 15 अगस्त 1975। यह वो दिन था जब सिनेमा के सुनहरे पन्नों पर एक एेसी फिल्म का नाम शुमार हो गया जिसे आज भी याद किया जाता है और आगे भी हमेशा याद किया जाएगा। अाइकॉनिक, क्लासिक और कल्ट फिल्मों की फेहरिस्त में फिल्म शोले भी शामिल हो गई। मशहूर निर्देशक द्वारा रमेश सिप्पी निर्देशित, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और जया बच्चन स्टारर शोले को रिलीज हुए आज पूरे 43 साल हो गए हैं।

आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त है। आज से ठीक 43 साल पहले क्लासिक फिल्म शोले दर्शकों के सामने आई थी जिसने दर्शकों के दिलों और दिमाग पर एेसी छाप छोड़ी कि फिल्म की कहानी, डायलॉग, गाने अमिट हैं। इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि गीत, किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के जहन में बसे हैं। 43 साल पूरे करने पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म की कुछ पुरानी तस्वीरों और पोस्टर्स को शेयर करते हुए लिखते हैं कि, शोले के 43 साल, 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

T 2900 – 43 years of SHOLAY .. ! nothing more needs to be said .. released on Aug 15th .. pic.twitter.com/23nXsMKgX5

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 14, 2018

वही धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर शोले फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते हैं, एक वारिस, वारिस की जान ले लेता है, एक लावारिस लावारिस के लिए जान दे देता है। यह तस्वीर फिल्म के उस सीन की है जब अमिताभ (जय) को गोली लग जाती है और वो धर्मेंद्र (वीरू) की वाहों में दम तोड़ देता है।

EK WARIS , WARIS KI JAAN LE LETA HAI , EK LAWARIS LAWARIS KE LIYE JAAN DE DETA HAI!!! pic.twitter.com/0c9kungvYl

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 14, 2018

धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ और तस्वीरों को भी शेयर किया है।

YOURS DHARAMENDRA!!! pic.twitter.com/aq5gRWkxrN

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 14, 2018

एक तस्वीर उस सीन की है जब वीरू बसंती से शादी करने की जिद करके पानी की टंकी पर जान देने की बात करता है।

DAAL MEIN KAALA, KALE MEIN DAAL!!! pic.twitter.com/qWvh74XFXD

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 14, 2018

LOVE YOU ALL!!! pic.twitter.com/79tiqpn4he

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 14, 2018

दूसरी तस्वीर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच केमेस्ट्री को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

YOUR FAVOURITE, with love to you!!! pic.twitter.com/HqyGb2fokq

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 14, 2018

फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जय, धर्मेंद्र ने वीरू, हेमा मालिनी ने बसंती, अमजद खान ने गब्बर, संजीव कुमार ने ठाकुर और जया बच्चन ने ठाकुर की बेटी राधा का किरदार निभाया था।

इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात यह है कि, पहले दो हफ्तों तक फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। इस परेशानी से उबरने के लिए क्लाइमैक्स बदलने का भी प्लान किया गया। लेकिन खराब मार्केटिंग और नेगेटिव रिव्यूज के कारण फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई।

इसके बाद एक आइडिया अपनाया गया कि फिल्म के डायलॉग के अॉडियो को रिलीज किया जाए। यह आइडिया काम आया और बॉक्स अॉफिस पर शोले सुपरहिट साबित हुई। शोल हिंदी सिनेमा की कल्ट-क्लासिक फिल्म है जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्मों की फेहरिस्त में भी शुमार है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धाय धाय ‘पटाखा’ वाला युद्ध होने वाला है प्रारंभ, देखिए ट्रेलर
Next Article PM मोदी ने लाल किले से दिया अपना दूसरा सबसे छोटा भाषण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?