नालासोपारा (मुंबई)। श्रीमान हस्तिमलजी सोलंकी एवं धर्मपत्नी पुष्पाजी सोलंकी(सह-जोड़ें) एवं उपाशिका बहन लक्ष्मी लक्ष्मीलालजी मेहता एवं सुपुत्री कन्यामंडल संयोजिका दिव्या लक्ष्मीलालजी मेहता के प्रथम वर्षीतप के उपलक्ष्य में चौवीसी एवं अभिनंदन का आयोजन किया गया।
तप की अनुमोदना करने मुंबई कन्यामंडल प्रभारी श्रीमती मीनाजी कच्छारा, सह-प्रभारी प्रितिजी बोथरा, मुंबई कन्या मंडल संयोजिका मानसी वागरेचा की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
उन्होंने कन्यामंडल से प्रथम वर्षीतप करने वाली कन्यामंडल संयोजिका दिव्या मेहता का अभिनंदन एवं अनुमोदना की बहुत प्रंशसा की। उन्होंने कहाँ की तपस्या से आत्मा निर्मल बनती हैं। तप कर्म निर्जरा का अनुपम साधन हैं, ऐसा तीर्थंकरो ने अपने जीवन में आचरण में उतारकर कहाँ हैं,क्षमा और शुद्ध आचरण पूर्वक किया हुवा तप निकाचित कर्मों का क्षय कर देता हैं।
आत्मा को अंनत सुख का उपभोक्ता बनानें का कार्य तप करता हैं। महिला मंडल की बहनों ने गितिकाओं द्वारा तपस्वियों की अनुमोदना की। सभी ने ॐ अर्हम् की ध्वनि से तपस्वियों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर महिला मंडल संयोजिका आशा धाकड़ सह-संयोजिका रजंना सोलंकी कन्या मंडल प्रभारी निता कोठारी उपाशिका बहन प्रेमा धाकड़,मंजू बापना एवं महिला मंडल से सभी बहनों की सराहनीय उपास्थिति रही।
नालासोपारा में वर्षीतप अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

