नई दिल्ली: म्यांमार-भारत (नागालैंड) सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई है। भूकंप आज शाम 4:33 बजे आया है। खबर लिखे जाने तक इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।

