मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मासिक नारीलोक में दिए कार्यशाला का आयोजन मुम्बई कन्या मंडल ने कुछ अलग तरीके से किया। अप्रैल माह के Kanyamandal’s Got Talent कार्यक्रम के लिए मुम्बई के 33 शाखा मंडलों से 50 कन्याओं का ऑडिशन हुआ। उसमें से 15 कन्याओं को फाइनलिस्ट के तौर पर चुना गया। और उसी आधार पर KGT का Grand Finale 27th अप्रैल को कांदिवली में रखा गया। Dancing, Singing, Music (Instrumental), Mono Act, Yoga, Story Telling, Poetry के क्षेत्रों में कन्याओं ने अपना हुनर दिखाया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुवात श्रमणी निर्वाणप्रज्ञाजी के अनमोल बोध से हुई। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में कीअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्षा श्रीमती कुमुदजी कच्छारा, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड, अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल साह प्रभारी तरुणाजी बोहरा, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा जयश्रीजी बदला एवं अखिल भारतीय महिला मंडल की समस्थ कार्यकारिणी टीम, मुंबई महिला मंडल के समस्थ कार्यकारिणी टीम और मिस एशिया: पिंकीजी राझघरिया की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुसंचालन तेरापंथ कण्यमंडल मुंबई प्रभारी श्रीमती मीनाजी कच्छारा एवं साह प्रभारी प्रोतीजी बोथरा ने किया। कण्यमंडल संयोजिका मानसीजी वागरेचा और साह संयोजिका धुविजी मदरेचा ने participate भी किया। कण्यमंडल के सह संयोजिका दीपांशीजी धोखा और उनकी पूरी टीम: रियाजी चॉर्डिया, हेतालजी कच्छारा, कजलजी गोखरू, सेजलजी नहार, शिखाजी बाफना, श्रेयाजी बाफना के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सुसंचलित रूप से पेश किया। निर्णायक के रूप में संदेशजी यादव, दिव्याजी वाधवानी, विनोदजी विठल महाबले एवं जयकुमारजी नायडु अंजु बाफना उपस्थित रहे।
प्रथम चरण Bullet Round में 15 फाइनलिस्ट ने दिए गए विषय पर 2 मिनट के समय में अपने कला को दर्शाया। द्वितीय चरण मन मर्ज़ीयाँ में कन्याओं ने 3 मिनट के समय मे अपने कलाकृती दिखाई। निर्णायकों ने सभी फाइनलिस्ट को अपने मूल्यवान सुझाव दिए। द्वितीय चरण के बाद Audience Poll के माध्यम से भी वोटिंग दी गयी। अंतिम चरण में 5 फाइनलिस्ट को चुना गया। सभी ने 4 मिनट के समयनुसार अपने हुनर को प्रस्तुत किया। KGT खिताब की विजेता बनी वर्षा बोहरा, योग प्रथम runner up बनी वंशिका कच्छारा, क्लासिकल डांस, द्वितीय runner up बनी खुशी मादरेचा, स्टोरी टेलिंग प्रोत्साहन पुरुस्कार मिला Desi Swaggers – किंजल डांगी, रिम्पल सिंघवी, प्राची इंटोदिया (डोम्बिवली) , डांस एवं रवीना बाफना (नेरुल), डांस को। इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
कन्या मंडल ने इस तरह किया कार्यशाला का आयोजन

