मुम्बई। जैन धर्म का पावन ओर पवित्र पर्व अक्षय तृतीया वर्षीतप पारणा महोत्सव का विशाल और भव्य आयोजन महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी के अज्ञानुवृती आगम मनीषी मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी स्वामी एवं मुनिवृंद एवं समणी निर्देशिका निर्वाणप्रज्ञाजी समणी विनीतप्रज्ञाजी आदि समणीवृन्द के सानिध्य में एवं मुम्बई तेरापंथी सभाध्यक्ष नरेंद्रकुमार तातेड़ के मार्गदर्शन में सात मई को तेरापंथ भवन कांदिवली में मुंबई सभा एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाऊंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
मंत्री विजयकुमार पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु इंगितानुसार महानगर में एक ही जगह मुम्बई स्तरीय आयोजन कांदिवली में हो रहा है ,इस अवसर पर अभी तक सैतीस तपस्वियों ने पारणे की स्वीकृति प्रदान की है।
सभा अध्यक्ष नरेंद्रजी के अनुसार डेगाना निवासी , अंधेरी प्रवासी श्रीमती मंजूदेवी रिखबचंदजी कोठारी व पुत्रवधु श्रीमती श्वेतादेवी जयेशजी कोठारी परिवार का मुख्य सहयोग रहेगा। फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र जी कोठारी व
मंत्री कमलेश बोहरा के अनुसार सर्वाधिक वर्षीतप करने वाली तपस्वी बुजुर्ग श्राविका पारस देवी नाहटा बतीसवा, सुश्राविका सुंदर बाईं सेठिया चौबीसवें , कांताबेँन दोशी तेइसवां, कमला देवी लोढा उन्नीसवाँ, मनोहरदेवी मादरेचा ,गुलाब देवी चंडालिया सत्रहवाँ वर्षीतप ,वरदी देवी चौधरी सोलहवाँ ,पारस देवी लोढा चौदहवाँ, शांतादेवी रांका तेरहवाँ ,कंचन देवी परमार भैरु लाल डागलिया बारहवाँ ,भारती देवी सांखला ग्यारहवा ,गीतादेवी पोखरना दसवा, सुशिलादेवी चंडालिया सायर देवी चौधरी आठ ,कमला देवी लोढा सात, पारसमल गेलड़ा चार , बनारस देवी पटवारी व मंजू दोषी तीन , पुष्पादेवी कोठारी व दीपा देवी बेंगाणी दो, रतन लाल सिंघवी ,मंजू बोलिया ,झमकू बाई जैन, साधना देवी मेहता ,हस्तीमल जैन ,जोसना गन्ना ,गौतम लोढा , मंजू सिंघवी ,अरुणा मेहता , नीलम दोशी ,पुष्पा जैन ,पवन बोहरा ,पुष्पा बोथरा ,लक्ष्मी मेहता ,दिव्या मेहता, भावना बापना अपने पहले वर्षीतप का पारणा करेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद जी बोहरा ने जानकारी देते हुए कहा वर्षितप के इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों में मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला , सभा कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी , उपाध्यक्ष मांगीलाल छाजेड़, संगठन मंत्री विष्णु बापना , सहमंत्री नरेंद्र सिंघवी , सहमंत्री गौतम डागा, फाउंडेशन कोषाध्यक्ष जवरीलाल नवलखा, वितप्रभारी जयचंद सांखला , दलपत बाबेल, दिलीप चपलोत, विनोद डागलीया , संजय बोथरा , गोमती मेहता, सुशीला मादरेचा ,आशा बाफना,मीठालाल धाकड़, अजय डांगी ,प्रमोद डांगी ,मनोज लोढा ,धनपत सेठिया ,अशोक कोठारी डिम्पल लोढा ,शिखा बापना,दिनेश सिंघवी,विकाश भूतोडीया, कांदिवली ,बोरीवली एवं मलाड तेरापंथ समाज एवं महिला मंडल ,कन्या मण्डल भी सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं को देख रहे है।
अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव 7 मई को कांदिवली तेरापंथ भवन में

