सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चौथी कोशिश कामयाब, जानिए- संयुक्‍त राष्‍ट्र में मसूद अजहर पर कैसे कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

चौथी कोशिश कामयाब, जानिए- संयुक्‍त राष्‍ट्र में मसूद अजहर पर कैसे कसा शिकंजा

Last updated: May 2, 2019 8:09 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की पिछले 10 वर्षों में यह चौथी कोशिश थी। दरअसल, चीन संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद का अकेला ऐसा देश है जो मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्‍ताव का विरोध करता रहा है। आइये जानते हैं संयुक्‍त राष्‍ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने में कैसे शिकंजा कसा…
सबसे पहले साल 2009 में प्रस्ताव, कामयाबी मिली अब भारत ने सबसे पहले साल 2009 में यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वर्ष 2016 में भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति के सामने दूसरी बार प्रस्ताव रखा था। लेकिन हर बार चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके इसमें अड़ंगा लगा देता था। साल 2017 में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के समर्थन से भारत ने तीसरी बार यह प्रस्ताव रखा। लेकिन इस बार भी चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके ऐसा होने से रोक दिया था। इस साल मार्च में भी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से अजहर पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन, हर बार की तरह, इस बार भी चीन ने वीटो का इस्‍तेमाल करके ऐसा करने में बाधा पैदा की।
UNSC 1267 प्रतिबंध समिति का फैसला
संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की UNSC 1267 प्रतिबंध समिति में किसी आतंकी संगठन या आतंकी के सूचीबद्ध किए जाने के लिए स्पष्ट नियम हैं। यह समिति संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रतिबंधों के मानकों की देखरेख करती है। साथ ही मानक पर फिट होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को नामित करती है। यह प्रतिबंधों से छूट के लिए अनुरोधों पर भी विचार करती है। इसी समिति ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के फैसले पर मुहर लगाया है।
आतंकी संगठनों पर कसती है शिकंजा
ISIS/दाएश और अल-कायदा को प्रतिबंध सूची में शामिल करने के प्रस्‍तावों पर फैसले लेने का काम भी UNSC 1267 प्रतिबंध समिति का ही था। यही समिति सुरक्षा परिषद को प्रतिबंधों के मानकों की सालाना रिपोर्ट भी भेजती है। हथियारों के आयात, विदेश में यात्राएं और संपत्तियों की जब्‍ती जैसे फैसले भी यही समिति लेती है। जब कोई व्‍यक्ति, समूह या संस्‍था का संबंध दाएश या अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ता है। अगर किसी व्यक्ति, समूह, या संस्था का संबंध दाएश या अल-कायदा जैसे संगठनों से जुड़ता है या किसी व्यक्ति, समूह, या संस्था द्वारा दाएश और अल-कायदा के समर्थन दिए जाने की बात सामने आती है तो यह समिति ही प्रतिबंध लगाने का काम करती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मसूद अजहर ऐसे बना था आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्‍मद का सरगना
Next Article आचार संहिता उल्लंघन को लेकर राहुल को चुनाव आयोग का नोटिस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?