नई दिल्ली:हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का नाम देश के सवोर्च्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित किया है। एचआई ने श्रीजेश के साथ-साथ इस साल के अजुर्न पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भी खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया।
अजुर्न अवॉर्ड के लिए चिंगलेनसाना सिंह, आकाशदीप सिंह और महिला टीम से दीपिका ठाकुर का नाम खेल मंत्रालय को भेजा गया है। इसी तरह, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए दिए जाने वाले मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए डॉ. आरपी सिंह और संदीप कौर का नाम भेजा गया है।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए एचआई ने बलजीत सिंह, बीएस चौहान और रोमेश पठानिया का नाम आगे भेजा है। 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। देश के तमाम खेल संघ अपनी तरफ से इन अवॉर्ड्स के लिए नामों की सिफारिश करते हैं।
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हॉकी इंडिया ने भेजा श्रीजेश का नाम

