नई दिल्ली: देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑयल कंपनियों ने एक मई 2019 से रसोई गैस कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 0.28 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, जबकि मुबंई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 0.29 रुपए बढ़ गई है। वहीं दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।
अप्रैल को भी बढ़े थे एलपीजी सिलेंडर के दाम
ऑयल कंपनियों की ओर से एक माह के भीतर दो बार एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए है। इससे पहले 1 अप्रैल को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे। वहीं, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे कीबढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में इंडेन के 14.2 किलो वाले बिना सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 706.50 रुपए हो गई थी। वहीं फरवरी माह के अंत में घरेलू रसोई गैस का सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये और गैर-सब्सिडी वाला 42.50 रुपये महंगा हो गया था।
नई कीमतें
एक मई से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की नई कीमत
| मेट्रो | कीमत प्रति सिलेंडर (14.2 किग्रा) |
| दिल्ली | 712.50 रुपए |
| कोलकाता | 738.50 रुपए |
| मुबंई | 684.50 रुपए |
| मुबंई | 728.00 रुपए |
एक मई से सब्सिडी वाले सिलेंड की नई कीमत
| मेट्रो | कीमत प्रति सिलेंडर (14.2 किग्रा) |
| दिल्ली | 496.14 रुपए |
| कोलकाता | 499.29 रुपए |
| मुंबई | 493.86 रुपए |
| चेन्नई | 484.02 रुपए |

