सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कई देशों में पूरी तरह से बैन है बुर्का, शिवसेना की मांग के बाद भारत में भी इसको लेकर बहस शुरू
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

कई देशों में पूरी तरह से बैन है बुर्का, शिवसेना की मांग के बाद भारत में भी इसको लेकर बहस शुरू

Last updated: May 1, 2019 1:31 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
Symbolic_Image
SHARE

मुंबई:महिलाओं के बुर्का पहनने पर जहां शिवसेना की पहल के बाद बहस शुरू हो गई है वहीं दूसरी तरफ इस मांग का विरोध होना भी तय माना जा रहा है। इसका विरोध करने वाले शिवेसेना की मांग को कट्टरवादी सोच और सियासी फायदा करार दे सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी यह सवाल काफी बड़ा है, जिसका जवाब तलाशना भी बेहद जरूरी है। जहां तक शिवसेना की बात है तो वह इससे पहले भी इस तरह की मांग कर चुकी है। लेकिन अब इसकी शुरुआत श्रीलंका से हुई है। दरअसल, श्रीलंका में आतंकी हमले के बाद वहां की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद ही शिवसेना ने भारत में इसको बैन करने की मांग की है। इतना ही नहीं दुनिया के कई देश जिसमें यूरोपीय देश ज्‍यादा है ने बुर्का प्रतिबंधित किया हुआ है।
आस्‍ट्रेलिया में भी उठी आवाज 
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अगस्‍त में आस्‍ट्रेलियाई सांसद पॉलिन हेनसन ने भी देश में बुर्का पहनने पर रोक लगाने की मांग की थी। वह उस वक्‍त सुर्खियों में आई थी जब वह पार्लियामेंट में बुर्का पहनकर आईं। ऐसे में कुछ सदस्‍यों ने इसका विरोध किया, जिसमें बाद हेनसन ने अपनी पहचान उजागर करते हुए बुर्का उतार दिया और सदस्‍यों से बुर्का प्रतिबंधित करने की मांग की। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश में एशियाई नागरिकों की संख्‍या बढ़ने के चलते वह यह मांग कर रही हैं।
यहां है बुर्का है बैन 
डेनमार्क जहां 2018 में इसको प्रतिबंधित किया गया। इसके अलावा फ्रांस में 2011 में इसे प्रतिबंधित किया गया। यहां पर सार्वजनिक स्‍थलों पर बुर्का पहने पर 150 यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है। जबरन बुर्का पहनाने पर यहां 30 हजार यूरो का जुर्माना है। इसी तरह बेल्जियम में भी 2011 में ही इसको बैन किया गया और ऐसा न करने पर सात दिन की जेल या 1300 यूरो तक का जुर्माने का प्रावधान किया गया। 2015 में नीदरलैंड्स और हॉलैंड में सार्वजनिक स्‍थलों पर इसे पहनना प्रतिबंधित किया गया। स्विट्जरलैंड के टेसिन इलाके में 2016 में इसको प्रतिबंधित किया गया। इस आदेश का उल्‍लंघन करने पर यहां 9200 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इटली के नोवारा में वर्ष 2010 में इसको बैन किया गया। जर्मनी में 2017 में इस पर रोक लगाई गई। स्पेन के कैटेलोनिया इलाके में 2013 से ही यह प्रतिबंधित है। 2013 तक तुर्की में बुर्का या हिजाब पहनने पर रोक थी, लेकिन बाद में इसको हटा लिया गया। लेकिन आज भी अदालत, सेना और पुलिस में महिलाएं बुर्का पहनकर नहीं जा सकती हैं। चाड में 2018 में इसको प्रतिबंधित किया गया। यहां पर सार्वजनिक स्‍थलों पर बुर्का पहनने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान है। कैमरून के पांच राज्‍यों में भी 2018 में इसको प्रतिबंध्रित किया गया। कोंगो में 2015 में इसको बैन किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक करोड़ की जालसाजी के लिए पांच करोड़ का जुर्माना, उम्रकैद की सजा
Next Article पीएम मोदी ने कहा-बहनजी ने बाबा साहब के आदर्शों के विपरीत काम किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?