मुंबई:वरुण धवन ने कुछ दिन पहले ही अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। वरुण अपना बर्थडे मनाने के लिए थाईलैंड पहुंचे थे। अब उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने अपना बर्थडे कैसे मनाया। इस विडियो में वरुण ने अपनी असफलता पर भी बात की।
बीते दिनों वरुण धवन ने एक विडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘कलंक’ में जफर के रोल के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ‘कलंक’ दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। फिल्म की असफलता से वरुण थोड़े निराश हैं और उन्होंने इस विडियो में अपनी निराशा भी जाहिर की।
वरुण ने कहा, ‘मेरी फिल्म कलंक ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इससे मैं निराश हूं। लोगों ने उन्हें इसे जाहिर न करने की सलाह दी लेकिन मैं ऐसे रहना नहीं जानता हूं। मैं असफलता को स्वीकार करना जाता हूं।’
कलंक की असफलता पर बोले वरुण धवन
Leave a comment
Leave a comment