वाराणसी:पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठे किसी नेता के चुनाव मैदान में उतरने के कारण इतिहास बना चुकी वाराणसी संसदीय सीट ने नामांकन दाखिला की अंतिम तिथि को भी दो रिकार्ड बना दिये। पहला वाराणसी संसदीय सीट से 102 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया अौर दूसरा रात 11.15 तक नामांकन होता रहा। पुरनिए बताते हैं कि इमरजेंसी के समय भी इतने लोग चुनावी मैदान में नहीं थे।
वर्ष 2014 में पहली बार बनारस से चुनाव लड़ने पहुंचे नरेन्द्र मोदी के मुकाबले के लिए 62 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। मगर नामांकन पत्रों की जांच में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। लेकिन इस बार देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने बनारस पहुंचे हैं। देर रात तक अधिकारी-कर्मचारी फॉर्मों को सहेजने में लगे रहे। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के बाद ही तय होगा कितने लोग मैदान में रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होनेे के कारण ऐसे तमाम लोगों ने भी नामांकन किया, जिन्हें चुनाव के बहाने अलग संदेश देना है। बनारस संसदीय सीट पर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 71 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। कुल 102 उम्मीदवारों ने अलग-अलग सेट में 199 नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 2 मई को नाम वापसी के बाद तय होगा कि बनारस के रण में कितने उम्मीदवार होंगे।
नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, सपा की शालिनी यादव, प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी व पद्मश्री मो. शाहिद की बेटी हिना शाहिद शामिल रही। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अतीक अहमद का पर्चा उनके भतीजे शहनवाज आलम ने दाखिल किया। इसके अलावा तेलंगाना से आए हल्दी किसानों के प्रतिनिधि कुंटा गंगाराम मोहन रेड्डी के साथ कई अन्य किसानों ने पर्चा दाखिल कर सियासत गर्मा दिया है।
अंतिम दिन इन लोगों ने किया नामांकन
भगवान पाठक, उमेश चन्द्र कटियार, रामशरण राजपूत, कृष्ण कुमार सेठ, अनिल कुमार चौरसिया, कुंता गंगा मोहन रेड्डी, मुख्तार अहमद, अजय राय, वड्डे श्रीनिवासुलु, राजेश भारती सूर्य, शालिनी यादव, अतीक अहमद, मोहम्मद सद्दाम खान, हिना शाहिद, सेराजुद्दीन, शंकर प्रसाद, छेदी लाल, छज्जू राम गुप्ता, जयप्रकाश भारती, प्रीति मिश्रा, डा0यू0पी0 शिवानंद, पी0बी0 कृष्णयया, त्रिलोकीनाथ दुबे, दीपक, आर0सी0बानो, बी0निवास सुकू, विजय शंकर पाण्डेय, ब्रहा नरसैन, श्रीमती सन्तोष यादव, डा0शेख सिराज बाना, कोल्लरू वेंकटा रवि किरण, मानव, जब्बार अली, बद्म राजेश्वर, रियाजुद्दीन, श्रीराम नंदन, त्रिभुवन शर्मा, गजाधर सिंह, अजल बाजा राव, जितेन्द्र कुमार, रंजीत पटवा, सौरभ कुमार शुक्ला, राम कुमार भारद्वाज, सुहेल सेठ, डॉ राकेश प्रसाद, अर्जुन राम शंकर मिश्रा, आत्म प्रकाश खुराना, राज रेडृडी गुराड़ी, अजय शर्मा, कल्लम लक्ष्मण, आकुला हनुमानलू ,महेंद्र मिश्रा, हरी भाई पटेल, राजबीर, पेंटागन चिन्ना, नितिन सिंह, सय्यद अली हुसैन, स्तारी सुनम, राजकुमार सोनी, प्रदीप रेड्डी, संतोष सिंह, राधे मोहन, मनीष श्रीवास्तव, सुनपू पेड्डा गगय्या, कोटल्ला चिन्ना रेड्डी, दीपक त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, बरमा नरसैया, अब्दुल मतीन ने अपना-अपना नामाकंन दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव 2019: नामांकन के साथ ही वाराणसी में बन गए दो रिकार्ड

