खारघर। अणुव्रत समिति मुंबई के अंतर्गत अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक रायढ़ द्वारा खारघर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति मुंबई के पर्यवेक्षक विनोद बाफना, रायगढ़ संयोजक सुरेश पटवारी, सह संयोजक शिव देवड़ा, प्रताप बाबेल, अशोक आच्छा, जयप्रकाश वागरेचा, बसंतीलाल कोठारी, खारघर महिला मंडल सह संयोजिका रेखा श्रीश्रीमाल, प्रीति परमार, कविता श्रीश्रीमाल आदि की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप पनवेल अध्यक्ष राकेश कांठेड़, मंत्री दीपक सामोता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती, तेयुप खारघर अध्यक्ष चेतन गुंदेचा, मंत्री आशीष कोठारी, कुंदन मेहता सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

