राजकुमार गौतम/बस्ती। बस्ती से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की अचानक तबीयत खराब होने से समर्थकों में मायूसी छाई हुई हैं। आज लगभग 10:30 के करीब स्नान के लिए जाते समय रामप्रसाद चौधरी को अचानक हृदयाघात हुआ यह देखकर परिजन उनको तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाये, प्राथमिक उपचार होने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। यह खबर फैलते ही समर्थकों का भारी हुजूम उनके आवास पर आना शुरू हो गया, चौधरी के समर्थकों में मायूसी छाई हुई है एवं उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। विगत 22 अप्रैल को ही राम प्रसाद चौधरी ने हजारों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन दर्ज करवाया था। ज्ञातव्य हो की रामप्रसाद चौधरी कप्तानगंज विधान सभा से लगातार 5 बार विधायक रहे,खलीलाबाद लोक सभा क्षेत्र से एक बार सांसद भी रह चुके है। मायावती सरकार में खाद्य रसद एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं, राम प्रसाद चौधरी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
खबर लिखे जाने तक राम प्रसाद चौधरी को लखनऊ के गोमती नगर में स्थित हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है एंवम् स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
बस्ती के गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी को आया अटैक, लखनऊ में भर्ती

