सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मोदी पर फिदा काशी, रोड शो में टूट गये सारे रिकार्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

मोदी पर फिदा काशी, रोड शो में टूट गये सारे रिकार्ड

Last updated: April 25, 2019 11:18 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
SHARE

सुरभि सलोनी/वाराणसी। नामवर तो बनारस की ‘सुबह’ है लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की ‘शाम’ को यादगार बना दिया। अपने संसदीय क्षेत्र में दूसरी पारी खेलने पहुंचे मोदी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन बजे से उनका रोड शो प्रस्तावित था पर, सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुए इस मेगा शो में अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए। लंका से लाखों निगाहों की छाया से गुजरती हई विविध रंगों से सजी करीब सात किलोमीटर लंबी उनकी यात्रा ढाई घंटे में दशाश्वमेध घाट तक पहुंची तो काशी अभिभूत थी। मोदी पर फिदा थी। मोदी ने भी काशी का दिल जीत लिया।
गंगा आरती में शंखनाद के साथ ही मोदी ने अपनी ताकत दिखा दी और काशी को भगवामय कर दिया। शुक्रवार को नामांकन से पूर्व उनके इस शो ने संकेत दे दिया कि केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि उप्र के अलावा अन्य राज्यों में भी भगवा फहराएगा। मोदी 2014 में चुनाव लड़ने देश की धार्मिक-सांस्कृतिक राजधानी काशी आये तब उन्होंने कहा था कि मैं यहां आया नहीं, मां गंगा ने बुलाया है। इस बार वह गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो अतीत की स्मृतियों के साथ भविष्य के ख्वाब आंखों में तैर रहे थे। पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया तो बतौर प्रधानमंत्री अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए उनकी आंखों की चमक उभर आयी।
गंगा पुत्र का भक्ति भाव घाट पर खूब दिखा। आरती की तैयारी के लिए पहले से ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने सिपहसालारों के साथ दशाश्वमेध घाट पर मौजूद थे। इसके पहले बीएचयू गेट के सामने लंका चौराहे पर मोदी की अगवानी के लिए चिलचिलाती धूप में भी लोग पूरे उत्साह से जमे थे। मोदी को तीन बजे लंका पहुंचना था पर वह करीब सवा पांच बजे शाम को काली रेंज रोवर से भगवा कुर्ता पहने उतरे तो मोदी-मोदी के नारे गूंज उठे। वहां पूरा वातावरण भगवामय हो गया था।
आधा शरीर झुकाकर दोनों हाथ जोड़कर किया प्रणाम 
मोदी सीढ़ियां चढ़कर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुंचे और आधा शरीर झुकाकर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद वह जनता की ओर घूमे। जनता-जनार्दन के अभिवादन में भी बिल्कुल वही अंदाज। उन्होंने चारों तरफ प्रणाम की मुद्रा में परिक्रमा की और नीचे उतर आए। अपने वाहन में जाते ही रूफटॉप से जनता की ओर हाथ लहराया और कारवां चल पड़ा। फूलों की बारिश शुरू हो गई।
मोदी की झलक पाने के लिए बेचैन थे लोग
जनसैलाब के इस प्यार और समर्पण को देख मोदी की आंखों में उजाले के नये प्रतिबिंब उभर आए। उनका कारवां अस्सी की ओर मुड़ा। आगे-आगे सुरक्षाकर्मियों के वाहन चल रहे थे। दोनों तरफ कतारबद्ध लोग मोदी की झलक पाने के लिए बेचैन हो गये। मोदी के वाहन के पीछे एक बड़े वाहन पर बनाये गये रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड़डा, पीयूष गोयल और अपना दल एस की संरक्षक अनुप्रिया पटेल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन समेत कई प्रमुख लोग सवार थे। इसके बाद वाहनों की लंबी कतार।
छत की मुंडेरों से झांक रहीं महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों किया अभिवादन
मोदी सड़कों के दोनों ओर खड़े और छत की मुंडेरों से झांक रहीं महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों से हाथ हिलाकर अभिवादन करते और अपने ऊपर बरस रही गुलाब की पंखुडि़यों को चेहरे से हटाते। उनकी काले रंग की गाड़ी गुलाबी हो गई थी। जहां तक नजर जा रही थी, बस सिर ही सिर नजर आ रहे थे। कोई केसरिया टीशर्ट पहने तो कोई पगड़ी बांधे। किसी के गले में भाजपा का भगवा दुपट़टा तो कहीं रामायण के पात्रों के वेश में रामजी की सेना। विहंगम दृश्य था और मोदी की भावुकता चेहरे पर झलक रही थी।
काशी बोले ‘दिल से-मोदी फिर से’ का नारा गूंजा
काशी बोले ‘दिल से-मोदी फिर से’, जैसे नारे गूंज रहे थे। मोदी बीच-बीच में पानी पी रहे थे। गंगा आरती का समय शाम सात बजे निर्धारित है। इसलिए मोदी की यात्रा थोड़ी तेज हो गई। अस्सी से भदैनी तक उन पर जमकर फूल बरसे। अस्सी में संस्कृति के प्रतीकों के साथ लोग खड़े थे। आस्था के साथ राष्ट्रवाद भी नजर आ रहा था।
मदनपुरा में मुस्लिम समाज ने किया पीएम मोदी का स्वागत
सोनारपुरा में तो अद़भुत मंजर था। उत्साह का आलम देखते ही बन रहा था पर, मुसलमानों की बड़ी आबादी वाले मदनपुरा में गंगा-जमुनी तहजीब जिंदा हो गई। मोदी की अगवानी में मुस्लिम समाज सबसे आगे था। यह पिछले पांच वर्षों के विश्वास का नतीजा था। यह समाज मोदी को फिर पीएम बनाने के लिए पूरे उत्साह से आगे आया। मुबारक अली ने कहा यह मोदी के भरोसे की जीत है क्योंकि उन्होंने बिना भेदभाव काम किया। मोदी मदनपुरा पहुंचे तो साढ़े छह बज चुके थे। यह सफर लोगों के उत्साह का गवाह बन गया।
 बरस रही थीं गुलाबों की पंखुडि़या
मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से काशी गुंजायमान थी। कभी छतों पर देखते, हाथ जोड़ते तो कभी दाएं-बाएं लोगों का अभिवादन कबूल करते। हाथ लहराते। उन पर गुलाबों की पंखुडि़या बरस रही थीं। यह सिलसिला बना हुआ था। खुद मोदी फूल मालाओं को जनता की ओर उछाल रहे थे। सबसे दिलचस्प तो यह कि मुसलमान टोपी लगाए और गले में भाजपा का दुपट़टा भी पहने थे। मोदी आगे बढ़े तो सड़कें जगमग हो गईं। फूलों से नहाए मोदी को रोशनी भी गले लगा रही थी और उनके चेहरे पर एक दर्प उभर रहा था। दुनिया में खास पहचान बना चुके इस महानायक को अपने बीच पाकर काशी का भी दर्प उभर आया।
 चारों तरफ लहरा रहे थे मोदी के कटआउट 
गोदौलिया में स्वागत की बड़ी तैयारी थी। यहां शो अपने पूरे शबाब पर था। इस समय तक सवा सात बज गये थे। लोग उत्साह से कह रहे थे कि काशी ने न तो 2014 में और न ही 2017 में यह जलवा देखा। मोदी के कटआउट भी चारों तरफ लहरा रहे थे। गोदौलिया चौराहे पर बने मंच पर मोदी सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से प्रचारित किया गया था। माहेश्वरी परिषद के गौरीशंकर नेवर और इंद्रकुमार समेत कई लोग साफा बांधे सड़क पर मौजूद थे। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक दोनों तरफ स्वागत में लोग ठसाठस भरे थे।
गंगा आरती के लिए विशेष सजावट
घाट पर गंगा आरती के लिए विशेष सजावट थी। अमित शाह के साथ सांसद अनिल जैन और सुनील बंसल मौजूद थे। यहां गंगा सेवा निधि ने घाट को विशेष रूप से सजाया था। गंगा के उस पार मोदी का बड़ा सा कटआउट लहरा रहा था और ‘मैं भी चौकीदार’ के नारों से सजी तख्तियां भी खूब दिख रही थीं।
मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती
गंगा आरती शुरू हुई तो – देवी सुरेश्वरि भगवती गंगे, गंगे त्रिभुवनतारिणी तरलतरंगे, श्री गंगा स्त्रोत से वातावरण गूंज उठा। आरती के दौरान मोदी कभी हाथ जोड़कर झूमते और कभी तालियां भी बजा रहे होते। कभी मंत्र दोहराते। उनके लिए एक मंच बना था। मंच पर मोदी के साथ अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी बैठे थे। आरती समाप्त हुई तो मोदी गंगा का पूजन करने पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ ही वह गंगा की गोद में थे।
मोदी की आंधी है-प्रियंका गांधी भागी है 
यह संयोग रहा कि मोदी गुरुवार को रोड शो करने आये और कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार पूर्व मंत्री अजय राय को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। अब तक प्रियंका वाड्रा के यहां चुनाव लड़ने की चर्चा थी। मोदी का इंतजार कर रहे लोगों को जब पता चला कि अजय राय को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है तो नारा गूंजने लगा- मोदी की आंधी है, प्रियंका गांधी भागी है। लोग यह कहने से चूक नहीं रहे थे कि मोदी का चुनाव एकतरफा है और अब किसी की जमानत भी नहीं बचेगी।
मोदी के नामांकन में रहेंगी हस्तियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी के लिए नामांकन करेंगे। वह सहयोगी दलों की हस्तियों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरने साढ़े 11 बजे कचहरी जाएंगे।
इसके पहले मोदी सुबह साढ़े नौ बजे होटल डी पेरिस में बूथ अध्यक्ष और उससे ऊपर की श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह काल भरैव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। मोदी ने गुरुवार को रात को होटल डी पेरिस में प्रबुद्धजनों से संवाद में भी अपने लिए माहौल तैयार किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आमिर खान ने इस बात पर किया माधुरी का धन्यवाद
Next Article मोदी ने रोड शो-गंगा आरती के बाद सभा में कहा- इस प्यार का मतलब आपने चुनाव संभाल लिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत चेतना दिवस पर अणुव्रत समिति मुंबई की ठाणे में कर्मों की गहराई से आत्मशुद्धि तक, महावीर की साधना का मर्म समझाया
social
September 12, 2026
महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित “शब्द यज्ञ” कवि सम्मेलन अपनी इन्द्रधनुषी काव्य छटा से बना यादगार
Mumbai / Maharshtra
September 12, 2026
जानें क्यों नहीं रिलीज़ होगा ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह
entertainment
September 12, 2026
आत्म का सुरक्षा कवच – त्याग व्रत नियम – साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?