पंकज श्रीवास्तव/पटना। सीवान से भाजपा एमएलसी आदित्य पाडेंय उर्फ टुन्ना जी पर (2016 जुलाई) चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के प्रकाश में आते ही भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। आज हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के पासको अदालत ने उन्हें आरोप मुक्त घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि छेड़छाड़ की ये वारदात कोलकाता से गोरखपुर जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में हुई थी। पुलिस डायरी के अनुसार एक बड़े बिजनेसैन की नाबालिग लड़को को सोते वक्त टुन्नाजी छेड़छाड़ किया था। इसी दौरान लड़की की नींद खुली और उसने शोर मचाया। लड़की के शोर से परिवार वालों के साथ सहयात्री भी जाग गए और उसे टुन्नाजी के चंगुल से छुड़ाया। ट्रेन के हाजीपुर पहुँचते ही पुलिस को इस घटना की खबर दी गयी। जीआरपी ने तब टुन्नाजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि नाबालिग लड़की ने जो बयान दिया है वो इतना शर्मनाक है कि उसे बयान नहीं किया जा सकता।
बताते चलें यही वो टुन्नाजी शराब व्यवसायी हैं जिन्होंने सारण के डीआईजी आलोक कुमार पर 10 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया और उनको चलता कर दिया था।
भाजपा एमएलसी टुन्नाजी नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप से बरी

