By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी के रोडशो में उमड़ी रांची, लगे मोदी-मोदी के गगनभेदी नारे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी के रोडशो में उमड़ी रांची, लगे मोदी-मोदी के गगनभेदी नारे

Last updated: April 23, 2019 9:07 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

रांची: मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो किया है। मंगलवार को पीएम का रोडशो शाम 6: 40 से 7:40 तक एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक हुआ। इस क्रम में रांची एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने जोरदार अगवानी की। यहां से पीएम का काफिला उत्‍साह के साथ सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों के बीच से गुजरा। झारखंड की राजधानी रांची इस दौरान फिर से मोदी के नारों से गुंजायमान रही।
पीएम का काफिला एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक गया। पीएम के रोडशो में शामिल होने यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मोदी की झलक पाने को हर तरफ बेताबी दिख रही थी। हजारों लोग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का दीदार करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने इस क्रम में सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं और नवयुवतियां मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए सड़कों के दोनों किनारे खड़ी रहीं।
पीएम को देखने के लिए छतों, पेड़, होटल जहां जिसे जगह मिली वहीं जमा रहा। लोग लगातार नारेबाजी कर रहे थे। वंदे मातरम, हम हैं चौकीदार, मोदी जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों से पूरी रांची घंटेभर गूंजती रही। इधर पीएम का काफिला बिरसा चौक के करीब पहुंचते ही लोगों में उनसे हाथ मिलाने की होड़ मची रही। मोदी के जयकारे के बीच प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इस बीच पीएम राजभवन की ओर प्रस्‍थान कर गए हैं। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पीएम विशेष विमान से मंगलवार शाम करीब 6:40 में रांची एयरपोर्ट पहुंचे। रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीएम रघुवर दास ने जोरदार अगवानी की। पीएम के दो दिनों के झारखंड दौरे के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। रोड शो में पीएम मोदी के साथ झारखंड के सीएम रघुवर दास आैर रांची के भाजपा प्रत्‍याशी संजय सेठ भी मौजूद रहे। लगभग तीन किलोमीटर तक पीएम का रोड शो हुआ। झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला रोड शो है।
शाम चार बजे से ही एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़कें खचाखच भरी हुई थीं। हर जगह लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। पीएम के रोडशो के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। पीएम रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बिरसा चौक तक पहुंचे।
रोड शो के जरिये प्रधानमंत्री ने झारखंड में अपने चुनावी दौरे का आगाज किया। रोड शो में मोदी के साथ झारखंड के सीएम रघुवर दास और रांची के बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ भी शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में भाग लेने के लिये एयरपोर्ट से बिरसा चौक के बीच चारों ओर से लोग पहुंच रहे थे। युवाओं से कहीं अधिक महिलाओं और खासकर नवयुवतियों में उत्साह दिख रहा था। भाजपा के अलावा लोजपा और आजसू के कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ सैकड़ों से बढ़कर हजारों में पहुंच गई। रांची के अलावा खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा के लोग भी रोडशो में शामिल होने पहुंचे।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रांची में हर जगह सघन चेकिंग की जा रही थी। एटीएस और जिला पुलिस के अधिकारी चप्‍पे-चप्‍पे पर फैले हुए थे। पीएम के रांची आगमन और रोड शो को लेकर अपनी फ्लाइट पकड़ने को प्री सिक्युरिटी चेकिंग के लिए चार से पांच घंटे पहले ही लोग एयरपोर्ट पहुंच गए।
प्रधानमंत्री के आगमन की पुख्ता तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने रिहर्सल भी किया था। उधर, लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की जोरदार तैयारी है। 24 अप्रैल, बुधवार को होने वाली जनसभा में लोहरदगा के साथ-साथ अन्य स्थानों के भी कार्यकर्ता आएंगे। इसकी तैयारी भी कई स्तरों पर चल रही है।
इस जनसभा में भारी भीड़ जुटेगी, जिसे संभालने के लिए प्रशासन को मुस्तैद रहना होगा। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों को लोहरदगा में प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि प्रधानमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग शिरकत कर पाएं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुम्बई में होगा सरगम द्वितीय के पहले क्यवाटर फाइनल का आगाज़
Next Article ईडी ने चंदा कोचर और उनके पति को किया तलब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026
अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का नया गाना ‘सुहाना’ प्यार और जवानी के कोमल एहसासों को खूबसूरती से करता है बयां
entertainment
July 22, 2026
मुलुंड तेरापंथ भक्न में “श्री उत्सव एक कदम स्वालंबन की ओर” का भव्य आयोजन
social
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?