मुम्बई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता सरगम द्वितीय के प्रथम क्वॉर्टर फ़ाइनल राउंड एवम् प्रतियोगिता का शुभारंभ तेरापन्थ युवक परिषद सायन कोलीवाड़ा द्वारा अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया एवं महामंत्री संदीप कोठारी के नेतृत्व में 26 अप्रैल को गुरुनानक कॉलेज ऑडिटोरियम में सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे के बीच आयोजित होने जा रहा हैं। इस आयोजन में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें कुल 13 सदस्य होंगे और तेरह गीत होंगे। गौरतलब है कि प्रथम चरण में अभातेयुप टीम को मिली आपार सफलता को देखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाज में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। सरगम की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कई प्रायोजकों ने अपने ओर से स्वीकृति प्रदान भी कर चुके हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में अभातेयुप से गौतम डांगी, राजेश कोठारी, सुभाष मेहता, तेयुप अध्यक्ष भरत मेहता, मंत्री मनोज ढलावत, धीरज मेहता, सुरेश मेहता, अविलेश डांगी, अरविंद सोनी, सुनील कोठारी, हिम्मत सोलंकी, कमल मेहता, विकास बडाला, शैलेश दुग्गड़, भूपेंद्र बडाला, अविनाश इनटोदिया, सागर सामर, सुधीर सांखला, अरविंद गेलड़ा, राजेन्द्र सांखला, मुकेश धाकड़, विनोद पिचोलिया, मनीष कोठारी, नीरज मोटावत, बसंत बाफना एवं सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

