सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी सहित 3 भारतीय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी सहित 3 भारतीय

Last updated: April 18, 2019 7:20 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

न्यूयॉर्क:टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में तीन भारतीयों को शुमार किया है। इनमें रिलायंस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारत में एलजीबीटीयू (लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) समुदाय के हक के लिए लड़ने वाली वकील अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी शामिल हैं। टाइम मैगजीन ने 2019 के शीर्ष 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची बुधवार को जारी की। सूची में शीर्ष नेताओं, कलाकारों, दिग्गजों और आइकन शामिल हैं।

इस सूची में भारतीय – अमेरिकी कॉमेडियन और टीवी होस्ट हसन मिनहाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पोप फ्रांसिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को स्थान मिला है।

टाइम 100 के लिए मुकेश अंबानी का प्रोफाइल महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है। महिंद्रा ने कहा कि अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी भारतीय उद्योग जगत में एक दूरदर्शी उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी का नजरिया उनके पिता की तुलना में अधिक महत्वाकांक्षी है। वह अपने हर पहल की शुरुआत अपने पिता के आशीर्वाद से करते हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो मोबाइल डेटा नेटवर्क का दायरा “किसी भी पैमाने पर आकर्षक है।” भारत में 28 करोड़ से अधिक लोग पहले ही कम लागत वाले 4 जी नेटवर्क के साथ जोड़ चुके हैं।

बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काटजू और गुरुस्वामी के प्रोफाइल में लिखा कि दोनों महिलाओं ने भारत में एलजीबीटी समुदाय के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का नेतृत्व किया और समलैंगिक याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख वकीलों में से एक थीं।

टाइम की सूची में यूएस ओपन की विजेता नाओमी ओसाका, ऑस्कर विजेता रामी मालेक , बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा , दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ऑस्कर विजेता गायिक लेडी गागा, अबू धाबी के शहजाहे मोहम्मद बिन जयाद समेत अन्य शख्सियतें शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर दिन आजाद मैदान में औसतन होते हैं 2 आंदोलन, रहते हैं 704 आंदोलनकारी
Next Article मसूद अजहर पर चीन की दया कायम, UN में तकनीकी रोक हटाने के लिए डेडलाइन को नकारा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?