By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लाल किले से PM मोदी का ऐलान – 25 सितंबर से शुरू होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

लाल किले से PM मोदी का ऐलान – 25 सितंबर से शुरू होगी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

Last updated: August 15, 2018 9:30 am
Surabhi Saloni
Share
12 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने 82 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने ऐलान किया कि आगामी 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य अभियान शुरू होगा। इससे गरीबों को अच्छा और सस्‍ता इलाज मिलेगा। इस योजना से करीब 50 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसके तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हम साल 2013 की रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते, लेकिन चार साल में बहुत कुछ बदला और देश आज बदलाव महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा, ”चार साल में देश बदलाव महसूस कर रहा है। आकाश वही है पृथ्वी वही है, लोग, दफ्तर सब कुछ पहले जैसा है लेकिन अब देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उन्हें पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को निरंतर प्रयास करना है।’

यहां पढ़ें पीएम मोदी के भाषण का पूरा Live Update

08:55 AM : लाल किले से PM मोदी का भाषण संपन्न, कुल 82 मिनट बोले प्रधानमंत्री

08:55 AM : हमें ठहराव मंजूर नहीं, ये देश रुकने वाला नहीं, झुकने वाला नहीं: पीएम नरेंद्र मोदी

08:54 AM : मैं बेसब्र हूं क्योंकि देश में अब भी कई बच्चे कुपोषण का शिकार हूं। मैं व्याकुल भी हूं क्योंकि मैं चाहता हू्ं कि देश का तेजी से विकास हो।

08:54 AM : जम्मू कश्मीर के लिए लाल किले से पीएम की तोफहा, ‘आने वाले कुछ महीने में जम्मी कश्मीर के लोगों अपना मत जताने का अधिकार मिलेगा, निकाय चुनावों की शुरूआत होगी।’

08:53 AM : जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक इकाइयों को और मजबूत करने के लिए लंबे समय से टल रहे पंचायत और निकाय चुनाव भी जल्द कराए जाने की तैयारी चल रही है। जम्मू-कश्मीर के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू-कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

08:53 AM : पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया महिलाओं को तोहफा, सेना में महिला अधिकारियों को भी स्थाई कमीशन की घोषणा

08:52 AM : त्रिपुरा-मेघालय और अरुणाचल के कई भागों में आतंक का खात्मा हुआ और ऐतिहासिक रुप से शांति की स्थापनी हुई है। 126 लेफ्ट कट्टरपंथियों को 90 जिले तक सीमित कर दिया है। हम पूरे देश में शांति के लिए काम कर रहे हैं: पीएम मोदी

08:51 AM : पीएम मोदी ने हेल्थ फॉर ऑल, इंश्योरेंस फॉर ऑल का मंत्र दिया।

08:51 AM : भ्रष्टाचारियों और कालाधन रखने वालों को माफ नहीं किया जाएगा, उन्होंने देश को बर्बाद करने का काम किया है, आज देश में सत्ता के दलालों की बात नहीं बल्कि गरीबों की आवाज सुनी जाती है।

08:51 AM : तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय होता है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिये हम प्रयासरत हैं लेकिन कुछ लोग इसे खत्म नहीं करने देना चाहते। मैं मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें न्याय दिलाने के लिये पूरा प्रयास करेंगे।

08:50 AM : राक्षसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने की आवश्यकता है, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिये किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

08:50 AM : देश आज ईमानदारी का उत्सव मना रहा है, अगर कल्याणकारी योजनाओं से किसी को पुण्य मिलता है तो सरकार को नहीं बल्कि ईमानदार करदाताओं को मिलता है, उनके पैसे से गरीब परिवारों को सस्ता भोजन मिलता है।

08:45 AM : हमने भाई-भतीजा वाद को खत्म किया, यह तकनीकी के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के कारण संभव हुआ।

08:42 AM :छह करोड़ फर्जी लोगों के नाम पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा रहा था, इसे रोका गया। इससे देश को 90,000 करोड़ रुपये की बचत हुई

08:40 AM : जन जन को आरोग्य की सुविधा मुफ्त में मिले, इसके लिये ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर देने का फैसला किया गया है। आगामी 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर पूरे देश में इसे लागू करेंगे

08:35 AM : पिछले दो साल में भारत में पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये :

08:35 AM : सरकार के प्रयासों से पिछले चार साल में ऐथनाल का उत्पादन तीन गुना हो गया, मछली उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना, शहद का निर्यात भी दोगुना हुआ, खादी की बिक्री दोगुनी हुई।

08:30 AM : हम मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं

08:26 AM : हमारा इरादा 2022 तक कृषि क्षेत्र में बीज से लेकर बाजार तक आधुनिकता लाकर मूल्य वर्द्धन करने का है ताकि किसान विश्व बाजार में ताकत के साथ खड़ा हो सके

08:24 AM : साल 2022 से पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है, यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा
08:22 AM : आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी

08:20 AM : मुद्रा योजना के तहत 13 करोड़ लोगों और उद्यमियों को कर्ज दिये गये जिनमें से चार करोड़ नौजवनों ने पहली बार कर्ज लिया और स्वरोजगार को बढ़ाया

08:18 AM : एक समय था जब पूर्वोत्तर को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है लेकिन हमने दिल्ली को पूर्वोत्तर के दरवाजे पर खड़़ा कर दिया है। पूर्वोत्तर में आज हाईवेज से लेकर ई वेज तक की चर्चा हो रही है

08:15 AM : वर्ष 2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री हमारे देश के लिए कहते थे कि हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था में बहुत जोखिम है। वही लोग आज हमारे सुधारों की तारीफ कर रहे हैं

08:10 AM : दुनिया भर के अर्थशास्त्री अब मानने लगे हैं कि भारत अगले तीन दशक तक वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देता रहेगा

08:08 AM : बदलाव का ही नतीजा है कि दुनिया के नेतृत्वकर्ता भारत के लिये कह रहे हैं कि सोया हुआ हाथी अब जाग चुका है, आने वाले तीन दशक तक भारत विश्व को गति देगा। ऐसा विश्वास आज भारत के लिये पैदा हुआ है

08:06 AM : कभी भारत की गिनती कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में होती थी लेकिन आज देश अरबों डालर के निवेश का बेहतर गंतव्य बन गया है :

08:04 AM : जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है : प्रधानमंत्री मोदी

08:04 AM : शुरू में कठिनाइयों के बावजूद देश ने जीएसटी को अपनाया और व्यपारियों का भरोसा बढ़ा है : प्रधानमंत्री मोदी ।

08:03 AM : हम कड़े फैसले लेने की सामर्थ्य रखते हैं क्योंकि हमारे लिये देश हित सर्वोपरि है, दलहित हमारे लिये मायने नहीं रखता है : प्रधानमंत्री मोदी

08:02 AM : वर्षों से किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की मांग थी जिसे हमने पूरा किया : प्रधानमंत्री मोदी ।

08:01 AM : देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उन्हें पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को निरंतर प्रयास करना है : प्रधानमंत्री

08:00 AM : पिछले चार साल में बहुत काम हुए। वर्ष 2013 की रफ्तार से चलते तो गांवों तक बिजली पहुंचाने में एक-दो दशक और लग जाते, उसी रफ्तार से काम करते तो गरीबों को एलपीजी चूल्हा उपलब्ध कराने में 100 साल भी कम पड़ जाते।

07:59 AM : हम चाहते हैं कि दुनिया में भारत की न केवल अपनी साख हो बल्कि उसकी धमक भी हो : पीएम मोदी।

07:58 AM : गरीबों को न्याय मिले, जन जन को आगे बढ़ने का मौका मिले, मध्यम वर्ग को आगे बढ़ने में कोई समस्या न आये, यह हमारा प्रयास है: लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी

07:57 AM : वर्ष 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, बल्कि वे देश बनाने में जुटे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

07:56 AM : अगले वर्ष बैसाखी पर जलियांवाला बाग़ नरसंहार के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मैं इस नरसंहार में शहीद हुए हर देशवासी को श्रद्धांजलि देता हूं: पीएम मोदी

07:55 AM :  देश में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है, देश आज अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन कर रहा है: पीएम मोदी

07:54 AM :  4 साल में देश बदलाव महसूस कर रहा है। आज देश दो गुनी रफ्तार से हाइवे बना रहा है। गांव में 4 गुना तेजी से घर बन रहे हैं। देश में आजादी के बाद अब सबसे ज्यादा हवाई जहाज भी खरीदे जा रहे हैं।

07:49 AM :  अगले साल जलियांवाला बाग हत्याकांड को 100 साल पूरे हो जाएंगे। मैं उन सभी को नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

07:48 AM :  आजादी ऐसे ही नहीं मिली। बापू के नेतृत्व में अनेक क्रांतिकारियों, नौजवानों ने अपनी जवानी जेल में काटी।

07:38 AM : संसद का मानसून सत्र पूरी तरह से सामाजिक न्याय को समर्पित था, जहां दलित, शोषित, पीड़ित वंचित वर्ग के हितों पर संवेदनशीलता का परिचय दिया गया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक पारित हुआ।

07:38 AM : भारी वर्षा के कारण जिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा, उनके साथ पूरा देश खडा़ है।

07:38 AM : भारत ने विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। ऐसे सकारात्मक माहौल के बीच हम आजादी की सालगिरह का पर्व मना रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी का लाल किला पहुंचने के बाद उनका रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने स्वागत किया। उन्हें तोपो की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उन्होंने सुबह देशवासियों को ट्वीट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी सबसे पहले राजघाट पर जाकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हादसा: इटली में भारी बारिश से पुल ढहा, 30 लोगों की मौत
Next Article पत्नी की शिकायत पर पति को हुई थी जेल, छूटने के बाद ऑफिस का प्लेन चुराकर लौटा और घर पर क्रैश कर दिया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?