By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अब नवरात्रों में भंडारे के लिए इजाजत जरूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अब नवरात्रों में भंडारे के लिए इजाजत जरूरी

Last updated: April 6, 2019 10:23 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:नवरात्रों में सड़कों और मंदिरों के आस-पास भंडारे लगाने वालों को अब अनुमति लेनी होगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें सभी नगर निगमों को ‘जीरो वेस्ट नवरात्र’ सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर 50 या 50 से अधिक लोगों के लिए भंडारा लगाता है तो उसे संबंधित निगम से इजाजत लेनी होगी। इसके साथ ही भंडारा लगाने वाले व्यक्ति या संस्था को भंडारे के स्थान के 100 मीटर के दायरे में सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करने की स्थिति में संबंधित संस्था या विभाग का चालान निगम की ओर से काटा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दें अपडेट : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक वीके जिंदल की ओर से दिल्ली के तीनों निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नवरात्रों के दौरान मंदिरों के आस-पास सफाई व्यवस्था की फोटो ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मंत्रालय के साथ शेयर करें।

प्लास्टिक के प्लेटों का प्रयोग न करें : मंत्रालय की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि कोई भी मंदिर या धार्मिक संस्थान इस दौरान प्रसाद बांटने के लिए प्लास्टिक या स्टायरोफोम की प्लेटों का उपयोग न करे। इसमें सभी निगमों को मंदिरों के पुजारियों, महंतों या मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से बात कर नवरात्रों के दौरान बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा : मंत्रालय की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि नवरात्र खत्म होने के बाद निगमों की ओर से नवरात्रों के दौरान सफाई व्यवस्था के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत भी किया जाए। जिससे, आने वाले दिनों में भी सफाई व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहन मिले। इसके लिए हर भंडारे या प्रसाद केंद्र के आस-पास कूड़ेदान की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कूड़े का मौके पर निस्तारण : इसके साथ ही मंदिरों के आसपास कंपोस्टिंग पिट भी बनाए जाएं, ताकि इस दौरान निकलने वाले कूड़े का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। इसमें आमलोगों की भागीदारी भी बढ़ाने को कहा गया है। आम आदमी के जुड़ने से जीरो वेस्ट नवरात्र को पूरा करने में आसानी होगी।

गीले-सूखे कूड़े के लिए अलग इंतजाम करने होंगे
नवरात्रों के दौरान मंदिरों में गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग से इंतजाम करने होंगे। लोगों को भंडारा और प्रसाद बांटने के बाद अकसर देखा गया है कि मंदिर परिसर के आस-पास गंदगी इकटठी हो जाती है। इसके लिए निगमों से कहा गया है कि वे मंदिरों के साथ सामंजस्य बैठाएं और गीले-सूखे कूड़े को अलग करने की व्यवस्था मंदिरों में ही की जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मीराबाई चानू का छलका दर्द
Next Article लोकसभा इलेक्शन 2019 के पहले दिन ही रिलीज होगी ‘PM Narendra Modi’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026
प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?