जम्मू : हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थल जम्मू के कटरा शहर, जहां माता वैष्णो देवी का धाम है, वहां हाई अलर्ट घोषित किया गया है. बताया जा रहा है कि कटरा के एक गांव में दो संदिग्ध देखे गए हैं. इसके बाद से इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की तरफ ये यहां हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कटरा में सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों की चैंकिंग भी जा रही है, ताकि संदिग्धों को हिरासत में लिया जा सके.

