सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: INDIA OPEN:किदांबी श्रीकांत को हराकर विक्टर एक्सेलसन ने जीता खिताब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

INDIA OPEN:किदांबी श्रीकांत को हराकर विक्टर एक्सेलसन ने जीता खिताब

Last updated: April 1, 2019 7:14 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने इंडिया ओपन के फाइनल में भारत के किदांबी श्रीकांत को सीधे गेम में हराकर दूसरी बार पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। जबकि थाईलैंड की चौथी वरीय रतचानोक इंतानोन भी एकतरफा मुकाबले में जीत के साथ तीसरी बार महिला एकल चैंपियन बनीं। दूसरे वरीय एक्सेलसन ने 36 मिनट चले मुकाबले में 2015 के चैंपियन श्रीकांत को 21-7 22-20 से हराकर खिताब जीता। चौथी बार इंडिया ओपन के फाइनल में खेल रहे एक्सेलसन ने इसके साथ ही 2015 के फाइनल में श्रीकांत के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
एक्सेलसन ने इससे पहले 2017 में भी यहां खिताब जीता था। श्रीकांत के खिलाफ आठ मैचों में यह एक्सेलसन की पांचवीं जीत है। वहीं महिला एकल के फाइनल में दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी इंतानोन ने दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी और तीसरी वरीय चीन की ही बिंगजियाओ को 46 मिनट में 21-15 21-14 से हराया। वर्ष 2013 और 2016 की चैंपियन इंतानोन की बिंगजियाओ के खिलाफ पांच मैचों में यह पहली जीत है। श्रीकांत और एक्सेलसन के बीच शुरू से ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एक्सेलसन अपने दमदार स्मैश और कोर्ट कवरेज से हावी होने में सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद एक्सेलसन ब्रेक तक 11-7 से आगे थे।
श्रीकांत को एक्सेलसन के स्मैश रिटर्न करने में खासी परेशानी हो रही जिसका डेनमार्क के दूसरे वरीय खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। श्रीकांत ने ब्रेक के बाद लगातार गलतियां की जिससे एक्सेलसन ने लगातार 12 अंक जुटाकर पहला गेम सिर्फ 12 मिनट में अपने नाम किया। एक्सेलसन ने दूसरे गेम में भी अच्छी शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई। इन्होंने इस बीच दो गेम में लगातार 15 अंक जीते। श्रीकांत काफी रक्षात्मक होकर खेले। उन्होंने कई शाट नेट पर भी उलझाए और बाहर मारे। एक्सेलन ने 6-10 की बढ़त बनाई लेकिन श्रीकांत कुछ वापसी करते हुए ब्रेक तक स्कोर 9-11 करने में सफल रहे।
ब्रेक के पास श्रीकांत ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया जिसका उन्हें फायदा मिला। भारतीय खिलाड़ी 12-12 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने में सफल रहा। दबाव के बीच एक्सेलसन ने भी कई़ गलतियां की जिससे श्रीकांत 17-16 और फिर 19-17 की बढत बनाने में सफल रहे। श्रीकांत ने 19-18 के स्कोर पर दमदार क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ दो गेम प्वाइंट हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी हालांकि अगले अंक पर शाट बाहर मार गया और फिर एक्सेलसन ने नेट पर तेज शॉट के साथ दूसरा गेम प्वाइंट भी बचाया। श्रीकांत ने अगला अंक नेट पर उलझाकर एक्सेलसन को मैच और चैंपियनशिप अंक दिया। एक्सेलसन ने इसके बाद दमदार स्मैश के साथ खिताब अपने नाम किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोर्ट ने कहा- चुनावी भाषणों में अपशब्द आपराधिक धमकी नहीं
Next Article अर्जेंटीना के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं लियोनल मेसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?