सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गौतम गंभीर हुए भाजपा में शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

गौतम गंभीर हुए भाजपा में शामिल

Last updated: March 22, 2019 12:49 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर  सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। गंभीर अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में शामिल हुए। गौतम गंभीर ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि वह पीएम मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में आए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे देश के लिए कुछ करने देने का मौका देने के लिए शुक्रिया।

अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर के पार्टी में आने से फायदा होगा। पिछले काफी वक्त से खबर चल रही है कि बीते लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में दिल्ली की सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली भाजपा इस बार बड़े बदलाव कर सकती है।

कहा जा रहा है कि कुछ सांसदों के टिकट कट सकते हैं तो कुछ के चुनाव क्षेत्र बदल सकते हैं। पार्टी के संकेतों को माने तो दो से तीन नए चेहरों को टिकट देने की तैयारी है। इनमें एक नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी है। सूत्रों के अनुसार सबसे प्रतिष्ठापूर्ण मानी जाने वाली नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी के साथ चर्चा में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम भी शामिल है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की अटकलों के बीच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा था कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है। उन्होंने कहा, ”पूरी जिंदगी मैं क्रिकेट खेलता रहा। मैंने लोगों से सुना है कि पूर्णकालिक राजनीति इंसान को बदल देती है। मेरी दो छोटी-छोटी बेटियां है और मुझे उनके साथ समय बिताना है। मैंने भी अटकलें सुनी हैं, लेकिन मैं फिलहाल आईपीएल के दौरान स्टार स्पोटर्स पर कमेंट्री कर रहा हूं।”

गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर
गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 वनडे मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाए। गंभीर से 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 27.41 का था।

वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका
बता दें साल 2011 में गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 97 रन की पारी खेलकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। इससे पहले साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी गंभीर सर्वाधिक स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे। गंभीर ने टीम इंडिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए 75 रन बनाए थे और भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था।

दो बार जिताया कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब
आईपीएल में भी उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में कप्तान के तौर पर चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुबह खाली पेट लहसुन खाने के होते हैं फायदे
Next Article ‘दे दे प्यार दे’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?