सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जम्मू कश्मीरः बांडीपोरा, सोपोर समेत तीन जगह मुठभेड़, सेना ने मार गिराए तीन आतंकी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

जम्मू कश्मीरः बांडीपोरा, सोपोर समेत तीन जगह मुठभेड़, सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

Last updated: March 22, 2019 10:19 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
सांकेतिक तस्वीर
SHARE

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बारामुला, सोपोर और बांडीपोर में शुक्रवार को हुई तीन अलग अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकी मारे गए और एक मेजर समेत सात सैन्यकर्मी भी जख्मी हुए।। हाजिन में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने 12 वर्षीय किशोर को बंधक बनाया।
वहीं सोपोर में आतंकियों की घेराबंदी में जुटे सुरक्षाबलों पर भी ग्रेनेड से हमला हुआ,जिसमें एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए। तीनों ही मुठभेड़ों के दौरान आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झढ़पें भी हुई जिनमें एक डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक व आठ पत्थरबाज जख्मी हुए हैं।
हालात को भांपते हुए प्रशासन ने बारामुला, सोपोर व बांडीपोर में एहतियातन मोबाइ्रल इंटरनेट सेवाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। सोपोर और बांडीपोर में संबधित प्रशासन ने शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रखने का फैसला किया है।
बारामुला से मिली सूचनाओं के मुताबिक, कंडी कलांतरा में गत शाम को शुरु किया गया आतंकरोधी अभियान आज भी जारी रहा। गत शाम एक संक्षिप्त मुठभेड़ के दौरान अातंकी अपना ठिकाना छोड़ बच निकले थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी काे जारी रखा था। आज सुबह दस बजे के करीब जवानों ने आतंकियों को घेरते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। लेकिन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।
इसके बाद वहां एक भीषण मुठभेड़ शुरु हो गई जो देर शाम गए तक जारी रही। इसमें दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में एक सोपोर का रहने वाला आमिर कब्बू बताया जाता है जबकि दूसरा कोई विदेशी आतंकी हो सकता है। लेकिन इस दौरान एक मेजर समेत सात सैन्यकर्मी भी जख्मी हो गए। घायल सैन्यकर्मियों में से मेजर व एक पैरा कमांडो की हालत चिंताजनक है।
हालांकि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तीन आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। लेकिन एसएसपी बारामुला अब्दुल क्यूम ने दो ही आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दो ही शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे आतंकी की तलाश जारी है।

इस बीच, कलांतरा में मुठभेड़ शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी समर्थक तत्व भी मुठभेड़ पर जमा हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों को आतंकियों पर जवाबी फायर से रोकते हुए उन पर पथराव शुरु कर दिया। इस पर पुलिस को भी उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और देखते ही देखते हिसंक झढ़पों का दौर शुरु हो गया। हिंसक झढ़पों में एक पुलिस डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक व दो पत्थरबाज भी जख्मी हुए हैं।

इसी दौरान सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तुरंत घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख, आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई कर उन्हें मुठभेढ़ में उलझा लिया। मुठभेढ़स्थल को चारों तरफ से घेरने में जुटे पुलिसकर्मियों पर अचानक एक अन्य जगह से आतंकियों ने ग्रेेनेड से हमला किया। ग्रेनेड जवानों के पास गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस धमाके मे थाना प्रभारी डंगीवाचा मुदस्सर और उनका अंगरक्षक जावेद जख्मी हो गए। इसी दौरान वहां आतंकी समर्थक तत्वों और सुरक्षाबलों के बीच भी हिंसक झड़पें शुरू हाे गई, जिनमें देर शाम गए तक पांच पत्थरबाज जख्मी हुए थे।। कहा जाता है कि इसी पथराव की आड़ में आतंकी वहां से भाग निकले। लेकिन एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने कहा कि पूरे इलाके में घेराबंदी के बीच तलाशी अभियान जारी है।
एसएसपी बांडीपोर राहुल मलिक ने मीर मोहल्ला, हाजिन में सुबह से जारी मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि वहां दो से तीन आतंकी छिपे थे। तलाशी लेेते हुए सुरक्षाबल जब मोहल्ले में दाखिल हुए तो दो मकानों में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की गोलियों की बौछार के बीच ही जवानों ने वहां फंसे आम नागरिकों को बाहर निकाला। लेकिन एक 12 वर्षीय आतिफ नामक एक किशोर और उसके दादा अब्दुल हमीद एक मकान में फंस गए। दोनों को आतंकियों ने बंधक बना लिया। लेकिन बाद में इन दोनों को भी बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि देर रात गए तक एक आतंकी मारा गया था। उसके अन्य साथियों को मार गिराने का अभियान देर रात गए तक जारी था।
इस बीच, मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में आतंकी समर्थक तत्व मुठभेड़स्थल पर जमा हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों को रोकने के लिए उन पर पथराव भी किया। हालात पर काबू पाने और उन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को उन पर भी बल प्रयोग करना पडा, जिसमें तीन पत्थरबाज जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों की माने तों एक युवक देर रात गए तक आतंकियों का बंधक बना हुआ था। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा की पहली सूची जारी, वाराणसी से मोदी, गांधीनगर से शाह को टिकट
Next Article वर्ल्ड कप-2019 के टिकटों की बिक्री फिर शुरू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?