सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अजय देवगन को लेकर बनेगी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, अजय निभाएंगे इस स्क्वाड्रन लीडर का किरदार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अजय देवगन को लेकर बनेगी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, अजय निभाएंगे इस स्क्वाड्रन लीडर का किरदार

Last updated: March 19, 2019 5:47 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

अजय देवगन का करियर बेहतरीन दौर से गुजर रहा है। गोलमाल अगेन, रेड और टोटल धमाल जैसी हिट फिल्में उन्होंने लगातार दी है और बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर्स अजय के साथ फिल्म करना चाहते हैं। हाल ही में अजय ने एक फिल्म साइन की है जिसका नाम है ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरिज और सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशक अभिषेक दुधैया करेंगे।
यह फिल्म युद्ध में हुई एक सत्य घटना पर आधारित है। अजय इसमें स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का किरदार निभाएंगे जो 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भुज एअरपोर्ट के इंचार्ज थे। कर्णिक और उनकी टीम ने महिलाओं की सहायता से भुज में नष्ट हो गई एअरस्ट्रिप फिर से बनाई थी। इसे भारत का ‘पर्ल हॉर्बर मोमेंट’ कहा गया।
इस एअरस्ट्रिप को पाकिस्तान ने बम फेंक कर नष्ट कर दिया था। कर्णिक ने निकट के गांव स्थित 300 महिलाओं को काम करने के लिए राजी किया, जिन्होंने एअरस्ट्रिप फिर बना दी जिससे इंडियन आर्मी के ऑफिसर्स सुरक्षित लैंड कर सकें। कर्णिक ने दो अन्य ऑफिसर्स, 50 एअरफोर्स सैनिक और 60 डिफेंस सिक्यूरिटी कॉर्प्स के साथ यह काम किया।
टी-सीरिज के भूषण कुमार का कहना है कि यह बहादुरी भरी कहानी पर हमने फिल्म इसलिए बनाने का फैसला लिया ताकि आने वाली पीढ़ियां इस बहादुर सैनिक के बारे में जान सके।
स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का कहना है ‘हम उस समय युद्ध लड़ रहे थे और उस दौरान यदि किसी महिला के साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो यह हमारे लिए भारी नुकसान हो सकता था, लेकिन मैंने साहसिक फैसला लिया और काम शुरू किया। मैंने उन्हें संक्षेप में समझाया कि यदि हमला होता है तो उन्हें किस तरह बचना है। उन्होंने यह काम बहादुरीपूर्वक किया।’
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वे कहते हैं ‘मेरा मानना है कि मेरा किरदार केवल अजय देवगन ही निभा सकते हैं और मुझे खुशी हुई है कि वे ये फिल्म कर रहे हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दीपिका पादुकोण ने एक सप्ताह में अपनी सभी दिल्ही तम्मन्ना की पूरी
Next Article ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की 13 संपत्तियों को जब्त किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?