सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नीरव मोदी की गिरफ्तारी कभी भी, लंदन की कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

नीरव मोदी की गिरफ्तारी कभी भी, लंदन की कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Last updated: March 19, 2019 9:19 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली, प्रेट्र। ब्रिटेन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भारतीय बैंकों का 13 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर हुलिया बदलकर घूमता नजर आया था।
जबकि, उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता लिया है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक वेस्टमिंस्टर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब लंदन पुलिस नीरव मोदी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, उसके भारत प्रत्यर्पण में बहुत लंबा वक्त लग सकता है। क्योंकि गिरफ्तारी के बाद उसके पास कोर्ट जाने का विकल्प होगा और कोर्ट से उसे कुछ शर्तो के साथ जमानत भी मिल सकती है।
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में जो प्रक्रिया चल रही है, वही प्रक्रिया नीरव मोदी के मामले में भी चलेगी। 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए माल्या के प्रत्यर्पण का मामला अब आखिरी चरण में है।लंदन की सड़कों पर नीरव मोदी के नजर आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा था कि मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। मंत्रालय को यह अच्छी तरह से पता है कि वह ब्रिटेन में है। ब्रिटेन के टेलीग्राफ अखबार ने हाल में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि नीरव मोदी लंदन के पॉश सेंटर प्वाइंट इलाके के एक टॉवर ब्लॉक में तीन बेडरूप के फ्लैट में रहा है, जिसका किराया लगभग 17 लाख रुपये महीना है।
नीरव का नया लुक आया था सामने
बता दें कि यूके के एक अखबार Telegraph ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में बताया गया कि 48 वर्षीय नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर लुक बदलकर घूम रहा है। भारत की पहल पर इंटरपोल ने नीरव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। यही नहीं, इस वीडियो में नीरव मोदी द्वारा लंदन में हीरा कारोबार चालू करने की भी बात भी कही गई है। इस वीडियो में नीरव मोदी काफी मोटा नजर आ रहा है। साथ ही उसने अपने लुक में भी बदलाव किया है। उसने अपनी मूंछों को बड़ा कर लिया है और दाढ़ी भी बढ़ाई हुई है।
अंग्रेजी अखबार ने नीरव मोदी के एक नए आलिशान घर का भी खुलासा किया है। मोदी के इस तीन बेडरूम वाले घर की कीमत £ 8 मिलियन लगभग (73 करोड़) बताई गई है। अखबार ने उनके एक नए व्यापार को चालू किए जाने का दावा किया है। इसमें बताया गया कि मोदी ने अपने व्यवसाय को मई 2018 में अपने घर से ही चालू किया।
भारतीय जांच एजेंसियों ने नीरव मोदी के ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ने 15 फ़रवरी, 2018 को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत नीरव मोदी और अन्य के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। कथित रूप से नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और अन्य लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक के कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन ने मुंबई आतंकी हमले को बताया ‘अति कुख्यात’ हमला, हाफिज सईद था मास्टरमाइंड
Next Article भारतीय राजनयिकों के उत्पीड़न पर उतरा पाकिस्तान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?