सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भायंदर में नारी सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

भायंदर में नारी सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन

Last updated: March 18, 2019 5:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। साध्वी श्री अणिमा श्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ठाणा 6 के सान्निध्य में भायंदर महिला मंडल के तत्वावधान में अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल द्वारा नारी सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया। साध्वी श्री अणिमा श्रीजी ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन में कहा विकास की पहली सीढ़ी है शक्ति का जागरण । विकास यात्रा की उपलब्धि है शक्ति का सम्यक नियोजन की सशक्तिकरण का मार्ग है। महिला स्वयं ही शक्ति का पुज्ज है, वह अपने भीतर आदर सत्कार , सम्मान प्रेम व आनंद के भाव जगाए। अपने संस्कारो की सुगंध से वातावरण को सरस बनाए। अपने मृदु व मधुर व्यवहार से आगत अभ्यागत , समागत व परिवार के हर सदस्य के दिल मे अपना स्थान बनाए। संयम सौहार्द सामंजस्य व सन्तुलन के फूलों से जीवन वाटिका को सजाले। समता , ममता, सहजता, सरलता, सहिष्णुता के इंद्रधनुषी रंग से जीवन को रंगीन बनाले। बस इतने मात्र से उनकी तकदीर व तस्वीर दोनों बदल जाएगी। नारी हर क्षेत्र में सशक्त बन जाएगी।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ने कहा नारी सशक्तिकरण की इस दौड़ में महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर धरती से अंतरिक्ष तक अपनी सफलता व दक्षता के परचम लहराए है। महिलाओं के कर्तव्य की पतंग ऊची ऊची उड़ती जा रही है। यह उड़ान तभी तक सुरक्षित है जब इसकी चरित्र रूपी डोर नैतिक मूल्यों की चरखी से जुड़ी रहेगी।
साध्वी सुधाप्रभाजी ने मंच संचालन करते हुए कहा महिला अपने संस्कारो से सशक्त बने ताकि अपने नोनिहलो को संस्कारित कर नई पीढ़ी का सुंदर निर्माण कर सके । सशक्त बने अपने सुंदर स्वभाव व मृदु व्यवहार से ताकि खुशहाल परिवार का निर्माण हो सके । सशक्त बने उन्नत आचार विचार व गहन चिंतन से ताकि हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ सके।
साध्वी स्मतव्यशाजी ने गीत का संगान किया। संयोजिका सुमन नाहटा ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व महापौर गीता जैन नारी सशक्तिकरण की सुंदरता व्यक्त की। भायंदर महिला मण्डल ने सुमधुर मंगल संगान किया। विधा नाहर, पूनम पुगलिया, दीपिका बुच्चा, संगीता सालेचा, लीला रांका , समता बैद, हेमा जैन ने नारी सशक्तिकरण पर सुंदर प्रस्तुति दी। गीता जैन व ममता छाजेड़, का महिला मण्डल द्वारा सम्मान किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘वन बॉटल डाउन’ की यादें की ताज़ा!
Next Article नाडा के साथ छह महीने काम करेगा बीसीसीआई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?