मुंबई। भाईंदर पूर्व के एक ज्वेलर्स की दुकान ओर उसके मालिक पर चार आरोपियों ने अचानक से गला दबा कर मारने ओर दुकान को लूटने की कोशिश की। हालांकि ज्वेलर की सतर्कता ओर सूझबूझ से जान और माल दोनों ही बच गयी। मुम्बई से सटे ठाणे जिला के भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक फेज 6 मैं कृति ज्वेलर्स नामक पिछले पांच साल से दुकान है। कृति ज्वेलर्स के मालिक रजनीश … राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित चंदेसरा गांव के मूल निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च की दोपहर 4 आरोपी ग्राहक बनकर कृति ज्वेलर्स में आये और ज्वेलर रजनीश से बोले की हमे चांदी की अंगूठी दिखाओ। ग्राहक बनकर आये आरोपियों ने दो चांदी की अंगूठी पसंद की और बोले कितना पैसा हुआ। उनमे से एक ने कहा कि जो मेरा दूसरा साथी है उसको मत बताओ। आप मेरे कान में आकर बोलो कितने पैसे हुए है। जैसे ही ज्वेलर रजनीश उसके कान में कीमत बताने गए वैसे ही एक आरोपी ने ज्वेलर रजनीश के गले को जोर से पकड कर दबाने लगा। जैसे तैसे कर ज्वेलर बचाओ बचाओ कर चिल्लाने लगे वैसे ही चारो चोर भागने लगे। उनके पीछे ज्वेलर रजनीश भी भागे, आसपास के लोग अपनी दुकान से बाहर आये और ओ लोग भी चोरो का पीछा करने लगे । तभी एक चोर ने अपने बैग को फेक कर ज्वेलर पर प्रहार किया ओर झाड़ियो में होते हुए आरोपी फरार हो गए। खबर सुनते ही आस पास के ज्वेलर ओर ज्वेलर्स असोसिएशन के पदाधिकरी भी पहुचे ओर जानकारी ली और हर संभव मदद का भी आश्वाशन भी दिया। वही मोकाय वारदात पर पुलिस भी पहुची ओर उस जगह की छानबीन की। ज्वेलर ने पुलिस को वह बैग भी दिया जिसे चोर ने फेक कर मारा था। पुलिस ने उसमे जब देखा तो पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ कपड़े मिले, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। वही दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चारो आरोपियों को दुकान के अंदर ओर दुकान से भागते हुए कैद कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
ज्वेलर रजनीश ने बताया कि यह चार आरोपी तीन चार दिन से लगातार हमारी दुकान में आ रहे थे। हमे लगा यह ग्राहक है। इन्होंने अंगूठी पसंद की ओर कीमत कान में बताने को कहा। मुझे क्या पता था यह मेरा गला दबा देंगे। हालांकि कोई तरह की हानि नही हुई, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। ज्वेलर में सभी ज्वेलरो से अनुरोध किया है कि ऐसे लोगों से बचकर रहें। अगर आप की दुकान के बाहर चार-पांच दिन से कोई व्यक्ति बिना पहचान का नजर आता है तो उस व्यक्ति पर तुरंत एक्शन ले उसे नजर अंदाज न करे।
ज्वेलर की दुकान लूटने की कोशिश, सूझबूझ से बची जान

