By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया

Last updated: March 10, 2019 10:12 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मोहाली:पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के शतक और उनकी उस्मान ख्वाजा (91) के साथ 192 रन की शानदार पार्टनरशिप के बाद एश्टन टर्नर (84*) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौथे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मोहाली में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 358 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस बड़े स्कोर को 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 359 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 2-2 से बराबरी भी कर ली। पांचवां और अंतिम वनडे दिल्ली में 13 मार्च को खेला जाएगा।
हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया परेशानी में आ जाती लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एश्टन टर्नर ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने 84 रन की बेशकीमती पारी खेली। टर्नर ने 43 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 5 चौके और ताबड़तोड़ 6 छक्के लगाए। उन्होंने एलेक्स कैरी (21) के साथ छठे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
12 रन तक गिरे 2 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके 2 विकेट 12 के कुल स्कोर तक गिर गए। कैप्टन फिंच (0) को पहले ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। फिर शॉन मार्श (6) को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर पविलियन की राह दिखा दी। मार्श ने 10 गेंदों पर 1 चौका लगाया।
ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब ने जोड़े 192 रन 
इसके बाद पीटर उस्मान ख्वाजा (91) ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के साथ ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को मजबूती भी दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। ख्वाजा शतक से चूक गए और टीम के 204 के स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। उन्होंने 99 गेंदों पर 7 चौके जड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने 23 रन का योगदान दिया।
हैंड्सकॉम्ब की पहली वनडे सेंचुरी
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने टीम ने 117 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी लगाई। वह टीम के पांचवें विकेट के रूप में 271 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 105 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जडे़।
ऐसा रहा भारतीय पारी का रोमांच
इससे पहले ओपनर शिखर धवन (143) की उम्दा पारी और उनकी रोहित शर्मा (95) के साथ 193 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का बड़ा स्कोर बनाया। धवन एक बार फिर फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 143 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा शतक से मात्र 5 रन से चूक गए।
वनडे में धवन का बेस्ट
धवन ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। शिखर ने 115 गेंदों की पारी में 18 चौके और 3 छक्के जड़े। ओपनिंग करने उतरे धवन टीम के दूसरे विकेट के रूप में 254 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने रोहित शर्मा (95) के साथ 193 रन और लोकेश राहुल (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा शतक से 5 रन से चूक गए और वह 92 गेंदों पर 95 रन बनाकर पविलियन लौटे। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े।
विराट सस्ते में लौटे
भारत को तीसरा झटका कैप्टन कोहली के रूप में लगा। वह आज कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 7 रन बनाकर रिचर्ड्सन की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों लपके गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश राहुल ने 31 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 36 रन बनाए।
अंतिम 5 ओवर में बने 45 रन, गिरे 5 विकेट
भारतीय पारी के अंतिम 5 ओवर में 45 रन तो बने, लेकिन 5 विकेट भी गिरे। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर कमिंस का शिकार बने। उन्होंने 24 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 36 रन बनाए। फिर केदार जाधव (10) को भी कमिंस ने शिकार बनाया और रिचर्ड्सन ने उन्हें लपका। भुवनेश्वर कुमार (1) को रिचर्ड्सन ने विकेट के पीछे कैच कराया। विजय शंकर (26) पारी के अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के जड़े। इसी ओवर में युजवेंद्र चहल (0) को कमिंस ने अपनी ही गेंद पर लपका।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मानवीय मूल्यों और भावनाओं के बीच एक सवाल और सन्देश भी देती है ‘तर्पण’: नीलम आर सिंह
Next Article पीएम मोदी बोले, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक होगा मतदान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?