सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मौलाना सलमान नदवी ने कहा- शरीयत मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत देती है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

मौलाना सलमान नदवी ने कहा- शरीयत मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत देती है

Last updated: March 9, 2019 9:55 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ: श्री श्री रविशंकर के साथ मिलकर अयोध्या विवाद को सुलझाने के प्रयास में लगे मौलाना सलमान नदवी का मानना है कि शरीयत मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत देती है। भगवान श्रीराम बहुत बड़े सोशल रिफार्मर थे, वह भी हमारे लिए पैगम्बर हैं। अयोध्या विवाद को सुलझाने की मुहिम में लगने के बाद मौलाना सलमान नदवी को ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड से बर्खास्तगी झेलनी पड़ी है।

मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि जहां तक श्री रामचंद्र जी की शख्यित का ताल्कुक है, वह बहुत बड़े रिफॉर्मर थे और मुसलमान मानते हैं कि दुनिया में एक लाख 24 हजार पैगंबर हुए हैं। वह (राम) भी अपने वक्त के पैगबंर थे। मौलाना सलमान नदवी ने श्री श्री रविशंकर के साथ अयोध्या विवाद में समझौते की कोशिश शुरू की थी उन्होंने कहा है कि इस्लामी शरीयत मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत देती है और श्रीराम भी हमारे लिये एक पैगंबर हैं। इसी कारण अमन की खातिर मस्जिद के लिये दूसरी जगह बड़ी जमीन लेकर समझौता कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामी शरियत में मस्जिद को शिफ्ट करने की इजाजत है। इसके लिए उनका दावा था कि खलीफा हजरत उमर ने कूफा शहर में एक मस्जिद को शिफ्ट करके उसकी जगह पर खजूर का बाजार बनवा दिया था। इसका मतलब है कि मस्जिद को शिफ्ट करना जायज है।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के अब मध्यस्थता के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाए जाने के फैसले पर मौलाना नदवी ने कहा कि मुकदमा लडऩे से किसी की हार होती है तो किसी जीत। उसमें जो जीतता है वह खुद को विजयी मानता है लेकिन जो हराता है वह बेइज्जत महसूस करता है, लेकिन समझौते से इंसानियत को बढ़ावा मिलता है।

मौलना सलमान नदवी दारुल उलूम नदवतुल उलेमा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इस विश्वविद्यालय को उनके नाना अली मियां ने बनाया था और वह मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे। मौलाना सलमान नदवी भी इस बोर्ड के सदस्य थे लेकिन जब इन्होंने श्री श्री रविशंकर के साथ मिलकर अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए मुहिम चलाई तो बोर्ड ने उनके रुख का विरोध करते हुए निकाल दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को बातचीत से सुलझाने को मध्यस्थता समिति बनाने का आदेश दिया है। इस समिति की अध्यक्षता जस्टिस कलीफुल्ला करेंगे। उनके साथ श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्री राम पंचू भी हैं। समिति को चार हफ्ते में प्रगति रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंपनी है और मध्यस्थता के लिए बातचीत फैजाबाद में होगी। इस कार्यवाही की मीडिया रिपोर्टिंग नहीं होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लंदन में बेखौफ घूम रहा भगोड़ा नीरव मोदी
Next Article पति की तीसरी पत्नी की हत्या दूसरी पत्नी ने की

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने पर बोले जयदीप अहलावत, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में दिखेगा खास टकराव!
entertainment
September 24, 2026
“टेलीविज़न मेरी माँ है”: ‘सयोनी’ में माया का किरदार निभाने पर बोलीं रश्मि देसाई
entertainment
September 24, 2026
दक्षिण मुंबई में आचार्य भिक्षु का २२४वाँ महाप्रयाण दिवस मनाया गया
social
September 24, 2026
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर आया
entertainment
September 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?