सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी

Last updated: March 8, 2019 10:39 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भोले बाबा की पहले किसी ने कोई चिंता नहीं की। वह वर्षों से दीवारों में जकड़े हुए थे।उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी भी बाबा की इस हालत पर चिंतित थे। 2014 के चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि मैं यहां आया नहीं हूं, मुझे यहां बुलाया गया है। शायद मुझे ऐसे ही कामों के लिए बुलाया गया था।’ उन्होंने कहा कि शायद भोले बाबा ने तय किया था कि यह काम मुझे करना है। एसपी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि यूपी की पिछली सरकार के समय असहयोग का माहौल था, नहीं तो यह काम पहले ही शुरू हो जाता। उन्होंने कहा कि अगर तीन साल पहले मुझे यूपी की तत्कालीन सरकार का साथ मिला होता तो आज मैं इसका उद्घाटन कर रहा होता। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार बनने के बाद कॉरिडोर बनाने की दिशा में प्रगति हुई।
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब वह राजनीति में नहीं थे, तब भी यहां आते थे तो लगता था कि यहां कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘शायद भोले बाबा ने तय किया हुआ होगा कि बेटा आओ करके दिखाओ। बाबा दीवारों में जकड़े हुए थे। अब पहली बार अगल-बगल की कई इमारतों को मिलाया गया।’ पीएम ने कहा कि भोले बाबा को तो मुक्ति मिलेगी ही उनके भक्तों को भी असीम आनंद की अनुभूति होगी।
प्रॉजेक्ट में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि यहां जो टीम लगाई गई है वह भक्ति भाव से इस काम में लगी है। इस प्रॉजेक्ट को राजनीति का रंग न ल जाए, अफसरों ने इससे बचते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि परिसर में जो लोग किराए पर रहते थे, घर था, उनसे आग्रह किया गया तो करीब 300 प्रॉपर्टीज के अधिग्रहण में काफी सहयोग मिला। पीएम ने कहा कि परिसर में रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन को बाबा के चरणों में समर्पित कर दिया और इसलिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने इस काम को अपना काम मानकर सहयोग किया और यह सपना पूरा हुआ।
पीएम ने कहा कि सदियों से यह स्थान दुश्मनों के निशाने पर रहा, लेकिन यहां की आस्था ने उसे हमेशा आगे बढ़ाया। बापू ने भी बीएचयू में बाबा के इस स्थल को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इस बात को अब 100 साल होने वाले हैं। अहिल्या देवी ने भी करीब 250 साल पहले इस स्थान का पुनरोद्धार किया था पर उसके बाद इसकी सुध किसी ने नहीं ली।
पीएम ने कहा कि इतने वर्षों तक सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। इतनी बिल्डिंगों को तोड़ने के काम शुरू हुआ तो पता चला कि करीब 40 मंदिरों को लोगों ने कब्जा कर लिया था। लोगों को अब अजूबा लगेगा कि कैसे यह काम सरकार ने किया। दशकों के बाद यहां ऐसी भव्य और खुले परिसर में शिवरात्रि मनी होगी।
मां गंगा के साथ भोले बाबा को जोड़ दिया गया है। गंगा स्नान कर आप भोले बाबा के दर्शन के लिए सीधे आ सकते हैं। लोग काशी आते हैं उसका मूल कारण काशी विश्वनाथ के प्रति अपार श्रद्धा है। पीएम ने कहा कि 200-250 साल बाद परमात्मा ने मेरे ही नसीब में यह काम लिखा था। 2014 में मैंने कहा था कि मैं आया नहीं हूं बुलाया गया है और अब मुझे लगता है कि इसी काम के लिए बुलाया गया था।
उन्होंने बीएचयू से भी आग्रह करता हूं कि इस पूरे प्रोजेक्ट को केस स्टडी के तौर पर काम करना चाहिए। एक तरफ काम होता रहे दूसरी तरफ परिसर के निर्माण को लेकर केस स्टडी चलती रहे जिससे हम दुनिया को बता सकें कि शास्त्र के तहत बंधन का पालन करते हुए यह किया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सचिन तेंदुलकर ने किया चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन
Next Article अयोध्या मामला: बातचीत से सुलझेगा राम मंदिर का मामला, 2 महीने का वक्त; 3 लोगों का पैनल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?