नई दिल्ली: कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दुर्घटना बताया है। दिग्विजय सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर यह विवादित ट्वीट किया है। अब इस ट्वीट को लेकर दिग्विजय की आलोचना शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए दिग्विज सिंह से पूछा है कि क्या राजीव गांधी की हत्या क्या थी?
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा एक ट्वीट में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को ‘दुर्घटना’ बताए जाने पर कहा, ‘पूरे सम्मान के साथ मैं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं, क्या राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी, या आतंकवादी वारदात…?’
उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिनके पास कोई काम नहीं है। एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों पर जनरल वीके सिंह ने निशाना साधा और कहा कि ज़्यादातर नेता कांग्रेस के हैं। जिनके अगुवा शायद नहीं चाहते हैं कि जो कार्रवाई हुई है, जिससे देश की साख बढ़ी है, उससे लोगों को ऐसा लगे कि कांग्रेस के समय जो चीज़ नहीं होती थी, वो अब हो रही है। मैं सिर्फ एक ही चीज़ कहना चाहूंगा कि यह समस्या पूरे देश की है। इस में समस्त दलों को एकजुट होकर और भारत की जनता के साथ मिलकर सेना का समर्थन करना चाहिए। ये फालतू जो सवाल उठा रहे हैं, इनकी सोच विकृत हो गई है।
उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट और दो अन्य स्थानों पर स्थित आतंकी अड्डों पर हवाई हमला किया था। इस घटना के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे। बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में लगभग 250 आतंकी ढेर हो गए।
दिग्विजय पर भाजपा का पलटवार, पूछा- राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकवादी वारदात?
Leave a comment
Leave a comment