चंडीगढ़: पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू अब सर्जिकल स्ट्राइक2 पर आमने-सामने आ गए हैं। सिद्धू ने सर्जिकल स्ट्राइक2 पर सवाल उठाया तो कैप्टन अमरिंदर ने इसका करारा जवाब दिया। सिद्धू ने पूछा कि 300 आतंकी मारे या पेड़, तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आतंकी मारा हो या 100, एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को कड़ा सबक और संदेश दिया।
सिद्धू ने पूछा- 300 अातंकी मारे या पेड़, कैप्टन बोले- एक मरा हो या सौ, पाक को मिला साफ संदेश
अब तक पाकिस्तान से शांति की बात कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को वायुसेना द्वारा की गई सर्जिकल स्टाइक 2 पर सवाल उठा दिया। सिद्धू ने ट्वीट कर पूछा कि 300 आतंकी खत्म हुए या पेड़। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर ने इसका जवाब दिया। कैप्टन कहा कि चाहे एक आतंकी मरा या 100, लेकिन पाकिस्तान को स्पष्ट संकेत गया। इससे पहले भी कैप्टन आैर सिद्धू के मतभेद सामने आते रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, सेना का राजनीतिकरण बंद करें
सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट कर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक2 पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘ 300 आतंकी मरे, हां या नहीं?, फिर इसका उद्देश्य क्या था? आप ने आतंकवादी खत्म किए या पेड़? क्या यह चुनावी हथकंडा था? यह विदेशी शत्रु से लड़ने की आड़ में अपनी धरती से छल हो रहा है। सेना का राजनीतिकरण बंद करें या देश की तरह पवित्र है।’ सिद्धू के इस ट्वीट के बात लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वह ट्राेल हो रहे हैं।

