सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हमेशा नहीं पीनी चाहिए अदरक की चाय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

हमेशा नहीं पीनी चाहिए अदरक की चाय

Last updated: March 3, 2019 7:29 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सर्दी हो या गर्मी, अकसर लोग अदरक वाली चाय पीना चाहते हैं। चाय की दुकानों पर भी लोग कहते मिल जाएंगे कि भाई अदरक डाल देना। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर बार अदरक की चाय पीने से नुकसान भी हो सकता है?

एसिडिटी
अदरक अगर ठीक मात्रा में लें तो यह लाभ देता है। पर जरूरत से ज्यादा लेने पर एसिडिक हो जाता है। शरीर में एसिड ज्यादा बनने लग जाता है और एसिडिटी का रोग पनपने लगता है।

ब्लडप्रेशर
जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर या बीपी की शिकायत रहती है, उनको उचित मात्रा में अदरक लेने से फायदा होता है। जिनका ब्लडप्रेशर लो या कम रहता है, उन्होंने अगर अदरक जरा भी ज्यादा मात्रा में लिया, तो नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि अदरक में खून को पतला कर देने का गुण होता है। ऐसे में लो बीपी वालों का बीपी और कम हो सकता है।

शुगर के रोगी
अदरक का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को भी कम कर देता है। इसलिए शुगर के रोगियों खासकर, जिनका शुगर लेवल अकसर सामान्य से कम रहता है, को अदरक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। अदरक के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल यकायक कम हो सकता है, जिससे हाइपो ग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है।

नींद उड़ जाना
रात को अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं कि रात को सोने से पहले अदरक की चाय पीने से लाभ होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोने से पहले अदरक वाली चाय पीने से आपकी नींद उड़ सकती है।

सीने में जलन
चाय में हल्का-सा अदरक डाल कर पीने से चाय का स्वाद भी बढ़ता है और हाजमा या पाचन भी दुरुस्त रहता है, पर कुछ लोग चाय में हर बार जरूरत से ज्यादा अदरक डालकर पीते हैं। इससे सीने में जलन होने लगती है। कुछ लोगों को इससे पेट में जलन की शिकायत भी होने लगती है और उनका हाजमा खराब होने की आशंका बढ़ जाती है।

गर्भवती महिलाएं न पिएं ये चाय
गर्भवती महिलाओं के लिए आधे कप से ज्यादा अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है। अदरक के ज्यादा सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द भी हो सकता है।

(डाइटीशियन सुनीता राय चौधरी से नरेश तनेजा की बातचीत पर आधारित)

कितना अदरक लेना है फायदेमंद

आम आदमी के लिए रोजाना 5 ग्राम अदरक लेना पर्याप्त होता है।

एक कप चाय में अधिक से अधिक एक चौथाई चम्मच अदरक डालना चाहिए। इसे कद्दूकस करके चम्मच से नाप सकते हैं।

गर्भवती महिला को एक दिन में 2.5 ग्राम से अधिक अदरक का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

हाजमा खराब रहता है तो 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वजन घटाने के लिए रोजाना 1 ग्राम से ज्यादा अदरक नहीं लेना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं :अमित शाह
Next Article एक भाषण बता दो जिसमें मैंने झूठ बोला हो:राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?