पनवेल। यहां के वासुदेव बलवंत फडके नाट्यगृह में 3 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम ‘भिखण जी पधारो म्हारे आगणे’ की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तेयुप अध्यक्ष राकेश कांठेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे नवी मुंबई से भारी संख्या में जन समुदाय के आने की संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया करेंगे तथा मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक व सिडको के चेयरमैन प्रशांत ठाकुर होंगे।
मंत्री दीपक सामोता ने कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महामंत्री संदीप कोठारी, महापौर कविता चौथमल, गटनेता परेश ठाकुर, स्थायी समिति सभापति मनोहर म्हात्रे, वरिष्ठ नगरसेवक अनिल भगत, सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, महासभा के सहमंत्री रमेश सुतरिया, मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष किशन डागलिया, अभातेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष बी.सी. भलावत, तेरापंथी सभा मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष सुनिल कच्छारा, अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना, मुंबई सभा महामंत्री विजय पटवारी, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, विनोद कच्छारा व तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी की उपस्थिति रहेगी। कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती ने कहा कि इस कार्यक्रम में संगायक कमल सेठिया अपनी स्वर लहरिया बिखेरेंगे। संयोजक विनोद बाफना ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रायगढ़ अणुव्रत संयोजक सुरेश पटवारी, मुंबई कार्याध्यक्ष रोशन मेहता सहित प्रवीण चंडालिया सहित रायगढ़ उप समिति लगी हुई है। सह संयोजक शिव देवड़ा ने बताया कि पनवेल तेरापंथ में इस भिक्षु भक्ति के लिए जबरदस्त उत्साह है। पूरा समाज 3 मार्च के इंतजार में है। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप के सहमंत्री संजय बाफना, मनीष बाफना, संदीप बाफना सहित चतरलाल मेहता, दिनेश चौधरी, पदम चोरडिया, कुंदन बोहरा, बजरंग दुगड़, पवन सिंयाल, कमलेश बाफना, विनोद खाब्या, पारसमल मेहर, महावीर बाफना (आसिंद), सुरेंद्र बाफना, पारस मादरेचा, सुनिल सुकलेचा, पन्नालाल बाफना, नवरत्न चोरडिया, रोशन मेहता, प्रवीण चंडालिया, अशोक चंडालिया, राजेंद्र जैन (सरदारगढ़), प्रमोद डांगी, चंद्रप्रकाश डांगी, पवन धाकड़, लादूलाल चोरडिया, प्रकाश मादरेचा, कुंदन मेहता, राजेश धाकड़, नरेंद्र गुंदेचा, विनोद बाफना (सिडको), जितेंद्र बेदमुथा, मनीष दक, गणपतलाल सिंघवी सहित संपूर्ण तेरापंथ समाज पनवेल लगा हुआ है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर किया जाएगा।
पनवेल में ‘भिखण जी पधारो म्हारे आगणे’ की तैयारियां जोरों पर
Leave a comment
Leave a comment