By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत ने ईरान को 1-0 से दी मात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत ने ईरान को 1-0 से दी मात

Last updated: February 10, 2019 8:09 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

भुवनेश्वर: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को ईरान को 1-0 से हराकर टूर्नमेंट में विजयी शुरुआत की। भारत की यह लगातार 5वीं जीत है। टीम ने इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग और इंडोनेशिया के खिलाफ क्रमश: लगातार 4 दोस्ताना मैच जीते थे। यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ के दूसरे मिनट में ही भारतीय टीम के पास गोल करने का मौका था, लेकिन डांगमेई ग्रेस के शॉट को विपक्षी टीम की गोलकीपर ने सेव कर दिया।
इसके बाद 15वें मिनट में भी अंजू तमांग का शॉट लक्ष्य से दूर चला गया। इसके 7 मिनट बाद ही संजू ने एक बेहतरीन हेडर के जरिए गोल करनी चाही लेकिन उनके इस शॉट में कुछ खास दम नहीं था। भारतीय टीम 30वें मिनट में भी रतनबाला के शॉट पर खाता नहीं खोल पाई और इस तरह पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरा हाफ शुरू होते ही भारत ने अपना खाता खोल दिया। अंजु ने इस बार 48वें मिनट में गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मेजबान टीम के पास 82वें मिनट में भी 2-0 की बढ़त लेने का मौका था। लेकिन संजू गोल करने से चूक गईं। इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हो सका और भारत ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी टूर्नमेंट के अन्य मैच में म्यांमार ने नेपाल को 3-0 से हरा दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल ने अपनी सोच का प्रदर्शन किया : स्मृति इरानी
Next Article श्री लंका क्रिकेट की गिरावट को देखकर दुख होता है: मुरलीधरन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मंसूर खान और आमिर की जोड़ी फिर साथ! ‘कयामत से कयामत तक’ की यादों के बीच होगा ‘एक दिन’ का ग्रैंड प्रीमियर
entertainment
April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 
social
April 25, 2026
छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करना भाजपा-आरएसएस की राष्ट्रीय नीति: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
April 25, 2026
‘स्वयंभू’ के ग्रैंड सेट्स को लेकर डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी ने किया बड़ा खुलासा
entertainment
April 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?