By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कुद्रेमुख नेशनल पार्क आकर लें ट्रैकिंग और स्वीमिंग का भी मज़ा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

कुद्रेमुख नेशनल पार्क आकर लें ट्रैकिंग और स्वीमिंग का भी मज़ा

Last updated: February 9, 2019 12:44 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

चिकमंगलूर से 95 किमी दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित है कुद्रेमुख नेशनल पार्क। जो कुद्रेमुख के पश्चिमी घाट में स्थित है। लगभग 600 वर्ग मीटर में कुद्रेमुख को 1987 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला। सबसे ज्यादा जैव विविधता वाले दुनिया के 38 हॉटेस्ट हॉटस्पॉट में से एक है यह। कुद्रेमुख कर्नाटक की मुल्लयानगिरि और बाबाबुदान पहाड़ियों के बाद तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। जहां लुप्तप्राय जीव-जन्तु देखने को मिलेंगे।

कुद्रेमुख नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। समुद्र तल से 1894 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस नेशनल पार्क में अलग-अलग तरह के पशु-पक्षी और पेड़-पौधे मौजूद हैं। कुद्रेमुख नेशनल पार्क को चार भागों में बांटा गया है, कुद्रेमुख, केरकाते, कालसा और शिमोगा। नेशनल पार्क के उत्तर और पूर्व के लगे कॉफी और चाय के बागान इसकी खूबसूरती को दोगुना करने का काम करते हैं।

कुद्रेमुख नेशनल पार्क की खासियत

इस नेशनल पार्क आकर आप बंगाल टाइगर, स्लोथ बियर, सांभर, शाही, जंगली कुत्ते, हिरन, सियार, फ्लाइंग गिलहरी, गौर, तेंदुए और शेर जैसी पूंछ वाले लंगूरों को देख सकते हैं। जानवरों के अलावा यहां ऐसे पेड़-पौधे भी मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल तमाम तरह की औषधियों को बनाने में किया जाता है।

पार्क में लगभग 195 किस्म की पक्षियों की संख्या मौजूद है। जिनमें मालाबार ट्रोगौन, मालाबार व्हीसलिंग थ्रस, ग्रेट पाइड हॉर्नबिल और इम्पीरियल पिज़न शामिल हैं।

इनके अलावा सांप और कछुएं भी यहां पाए जाते हैं।

नेशनल पार्क आकर इन चीज़ों को भी कर सकते हैं एन्जॉय

ट्रैकिंग का शानदार एक्सपीरियंस

ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए ये जगह बहुत ही बेहतरीन है। लेकिन इसके लिए आपको पहले परमिशन लेनी पड़ती है। एक या दो नहीं बल्कि कई सारे ट्रैकिंग प्वाइंट्स हैं जिसके लिए फिजिकली फिट होना भी बहुत ही जरूरी है।

झरने बढ़ाते हैं यहां की खूबसूरती

इस नेशनल पार्क की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं कादंबी और हनुमानगढ़ी वॉटरफॉल्स। तो इन्हें देखने जरूर जाएं।

आसपास हैं हरे-भरे बागान

वॉटरफॉल्स और वाइल्डलाइफ से अलग यहां चाय और कॉफी के बागान में भी कुछ वक्त बिताना मज़ेदार रहेगा। यहां बैठकर नज़ारों को देखने में कब वक्त गुजर जाता है इसका पता ही नहीं चलता।

स्वीमिंग का लें आनंद

ट्रैकिंग और हाइकिंग की थकान उतारने के लिए यहां स्वीमिंग की सुविधा भी मौजूद है। जी हां, पार्क में बने नेचुरल पुल में डुबकी लगाने का मजा ही अलग होता है।

कब आएं

अक्टूबर से मई के बीच नेशनल पार्क हराभरा रहता है। लेकिन अगर आप वाइल्डलाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो नवंबर से फरवरी के बीच यहां आने का प्लान बनाएं। उस दौरान यहां का मौसम भी बहुत ही खुशगवार होता है।

कहां ठहरें

पार्क के अंदर रेस्ट हाउस बने हुए हैं जहां रूकने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। वैसे कालसा, श्रृंगेरी और कारकाला में भी रूकने के ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग- फ्लाइट से आने की सोच रहे हैं तो मैंगलौर सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है जहां से कुद्रेमुख की दूरी 120 किमी है। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग- मैंगलोर सेंट्रल यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन है यहां ये पार्क की दूरी तकरीबन 100 किमी है। स्टेशन से ही आप टैक्सी हायर कर सकते हैं यहां तक पहुंचने के लिए।

सड़क मार्ग- कर्नाटर के ज्यादातर शहरों से यहां के लिए प्राइवेट बसें चलती हैं। इसके अलावा आप खुद की कार और बाइक से भी यहां आ सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अरुणाचल देश की सुरक्षा का गेटवे, इसे देंगे और मजबूती:पीएम मोदी
Next Article राफेल पर राहुल गांधी के सवालों का बीजेपी ने किया पलटवार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?