By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इफेक्ट नहीं कर पाई सपना चौधरी की ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

इफेक्ट नहीं कर पाई सपना चौधरी की ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’

Last updated: February 8, 2019 12:34 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कलाकारः सपना चौधरी, विक्रांत आनंद, जुबेर खान, अंजू जाधव, खुशी आनंद, नील मोटवानी, साई भल्ला
निर्देशकः हादी अली अबरार, अवधिः 2 घंटा 11 मिनट,  स्टारः 2 
——————————————————————————————————

बिग बॉस फेम हरियाणवी लोक गायिका व डांसर सपना चौधरी की फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रिलीज हो गई। सपना के बड़े पर्दे पर आने की खबर के बाद से ही उनके फैन्स काफी उत्साहित थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सपना शायद वह जलवा ना दिखा पाएं जो वे अपने लाइव परफार्मेंस में दिखाती रही हैं। कुल मिलाकर सपना चौधरी की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं रही है।
कहानीः फिल्म चार बचपन के दोस्तों की कहानी है जो बचपन में किसी न किसी वजह से बिछड़ जाते हैं और उनकी दोबारा मुलाकात तब होती है जब वे कॉलेज पहुंच जाते हैं। कॉलेज में मिलने के बाद सभी काफी खुश होते हैं। मस्ती करते हैं और अपने-अपने सपने बताते हैं। एक अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहती है तो एक अपने पिता को ही मिट्टी में मिलाने का ठाने अपने मंजिल की ओर बढ़ता है। इनमें से एक करोड़पति से शादी करके सेटल होना चाहती है तो एक देश के लिए कुछ करना चाहता है। हालांकि देश के लिए कुछ करने को लेकर सभी सहमत हैं। इस बीच कॉलेज में इलेक्शन होता है, जिसे लेकर इनके आपसी दोस्ती में दरार पड़ जाती है और फिर से बिछड़ जाते हैं और अपनी-अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते हैं। इस बीच सपना आईपीएस अफसर बन जाती है दूसरे दोस्त भी अलग-अलग तरह से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते हैं। अचानक एक मेडिकल स्कैम उस कॉलेज में होता है जिसमें सपना की मां प्रिंसिपल होती है। और फिर चारों दोस्त मिलते हैं। इस तरह उलझी कहानी के बीच ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ को समझना है तो एक बार थिएटर जरूर जाएं।
अभिनयः अगर आप पुलिस अफसर के रूप में सपना चौधरी में जबरदस्त दबंगई की उम्मीद कर रहे हैं तो यह कुछ ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि सपना को करने के लिए काफी कुछ था लेकिन वे अभिनय के क्षेत्र में वह जलवा नहीं दिखा पाई हैं जो अपने स्टेज शो में दिखाती रही हैं। बाकी कलाकारों में विक्रांत आनंद, जुबेर खान, अंजू जाधव, खुशी आनंद, नील मोटवानी, साई भल्ला भी अपने किरदारों में कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि इनसे बहुत कुछ करवा सकते थे। फिर भी सपना के फैन उऩ्हें कॉलेज स्टूडेंट, पुलिस और फिर जिगरी दोस्त के रूप में देखने थिएटर जा सकते हैं।
निर्देशनः ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में निर्देशन काफी कमजोर कड़ी लगी है। इफेक्ट्स की भरमार है लेकिन उसको प्रभावी बनाने में निर्देशक हादी अली अबरार नाकायमाब रहे हैं।
संगीतः गानों में भी कोई ऐसा नहीं बन पाया जिसे गुनगुनाते हुए आप थिएटर से निकलें। सपना का एक आयटम नंबर भी है लेकिन वह भी प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हुई है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में भी दी मात, सीरीज जीती
Next Article कांग्रेस की रग-रग में बसी है ठगी और धोखाधड़ीः प्रधानमंत्री मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा की कमान डागलिया के हाथ
social
May 31, 2026
लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
state
May 30, 2026
जब बतखों के लिए रुक गई सड़कें- संवेदनशील समाज की जीवंत तस्वीर
national
May 29, 2026
“अनुपमा तो हमेशा कॉटन की साड़ी में ही घूमती है,” ग्लैमरस अवतार पर रूपाली गांगुली का मजेदार बयान
entertainment
May 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?