By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कुमारस्वामी बोले- पीएम कर रहे देश के लोकतंत्र को बर्बाद, मेरे पास है सबूत मौजूद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कुमारस्वामी बोले- पीएम कर रहे देश के लोकतंत्र को बर्बाद, मेरे पास है सबूत मौजूद

Last updated: February 8, 2019 10:57 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File photo
SHARE

बेंगलुरु:कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गुरुवार को बड़ा हमला बोला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुमारस्वामी ने कहा- “वह (पीएम) तरीके से देश के लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, मैं सभी विपक्षी दलों से अपील करते हूं कि वे इसे उठाएं। उन्हें अवश्य संसद में प्रधानमंत्री की सच्चाई उजागर करनी चाहिए।”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने काले धन को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- “एक तरफ पीएम मोदी देश और राजनेताओं को उपदेश देते हैं जबकि दूसरी तरफ वे अपने दोस्तों को प्रोत्साहन देकर कालेधन के जरिए देश लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं। मैं इसे उजागह करूंगा, मेरे पास इस आरोप को साबित करने के लिए सबूत है।”
गौरतलब है कि कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन से सरकार चल रही है। इससे पहले एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।
इससे पहले, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में जेडीए-कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश के तहत कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं।
वहीं, सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया और कहा कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के विधानसभा के आगामी बजट सत्र से दूर रहने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ पक्ष ने यह दावा किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के 20 से 25 असंतुष्ट विधायक अपने-अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोई में मौजूद इन 4 चीजों से कंट्रोल करें डायबिटीज
Next Article ‘टेस्ट क्रिकेट मर रहा है, बचाने के लिए लाई गई है ये चैंपियनशिप’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?