सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अर्द्धसैनिक बलों समेत SSC GD के 76 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अर्द्धसैनिक बलों समेत SSC GD के 76 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मंजूरी

Last updated: February 8, 2019 9:27 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र अर्द्धसैनिक पुलिस बलों में बड़ी भर्ती का अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रालय के मुताबिक केन्द्रीय सशस्त्र बलों में विभिन्न पदों पर 76 हजार से भी ज्यादा रिक्तियों पर भर्ती की जाएंगी।

इन रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इनमें कुल पदों में से 54 हजार 953 रिक्तियां सामान्य ड्यूटी करने वाले कांस्टेबल पद के लिए होगी। यह भर्ती सीधी एसएससी के जरिए होगी। यह परीक्षा एक माह तक चलेगी (11 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक)। इसके लिए एसएससी एक माह तक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।

कांस्टेबल पद के लिए कुल भर्तियों में से सबसे ज्यादा 21,566 पद CRPF में भर्ती किए जाएंगे। जबकि, BSF में 16,984 कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होंगी। SSB में 8,546, ITBP में 4,126 और असम राइफल्स में 3076 जवानों की भर्ती का फैसला किया गया है। कांस्टेबल पद के लिए होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए 7,646 पद होंगे जबकि पुरुषों के लिए 47,307 पदों पर भर्ती होनी है।

इसके अलावा तकरीबन 1,073 पदों पर विभिन्न अर्द्धसैन्य बलों के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। सबसे ज्यादा 508 भर्तियां BSF में की जाएंगी और CRPF में 274, SSB में 206, ITBP में 85 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां होंगी। आपको बता दें कि इस श्रेणी में भी महिलाओं के लिए लिए 38 पद रखे गए हैं। इसके लिए भी SSC 12 मार्च से 16 मार्च तक लिखित परीक्षाओं का आयोजन करेगी। असिस्टेंट कमांडेट के 466 भर्तियों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग श्रेणियों में 20,086 खाली पद प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रणब मुखर्जी ने कहा- मेरी स्थिति बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की तरह हो गई है
Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
entertainment
September 28, 2026
शिरडी साईं बाबा फाउंडेशन के संस्थापक, औषिम खेरतपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को किया सम्मानित
entertainment
September 28, 2026
इंडिया के टॉप 1%: कंगना रनौत की ‘क्वीन’ का ज़िक्र छिड़ते ही अनिल कपूर ने किया खुलासा—“सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं”
entertainment
September 27, 2026
मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!
entertainment
September 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?