सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘अपस्किलिंग’ को रेखांकित करने के लिए टेक महिंद्रा फॉर हेल्थकेयर द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

‘अपस्किलिंग’ को रेखांकित करने के लिए टेक महिंद्रा फॉर हेल्थकेयर द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

Last updated: February 6, 2019 11:45 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। टेक महिंद्रा स्मार्ट एकेडमी फॉर हेल्थकेयर एक अत्याधुनिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट है जिसे टेक महिंद्रा लिमिटेड द्वारा सीएसआर इनिशिएटिव के तहत शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखनेवाले युवाओं के एक ऐसे समूह को तैयार करना है जिन्हें एलाइड हेल्थकेयर के क्षेत्र में उच्च किस्म के, आविष्कारक और इंटरेक्टिव ट्रेनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में करियर बनाने में मदद मिले. इस विषय में ‘अपस्किलिंग – वैल्यू एडिशन टू द एज्युकेशन सिस्टम’ नाम से आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या में तमाम प्रतिष्ठित जूनियर कॉलेजों के प्रिंसिपल और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और इस परिचर्चा में खुलकर अपनी-अपनी राय रखी.
इस इवेंट की उल्लेखनीय बातें रोज़गार से संबंधित ज़रूरी कौशल, जॉब के लिए प्लेस किए जा सकने वाले छात्रों के अनुपात और विभिन्न किस्म के व्यवसायिक और अकादमिक शिक्षा के बारे में लोगों की धारणाओं से संबंधित मुद्दों और चिंताओं को रेखांकित करना था. भारत एक ऐसा देश है जहां लाखों स्नातक छात्रों को भी नौकरी नहीं मिलती है जो न सिर्फ़ एक गंभीर चिंता का विषय है, बल्कि इस समस्या से निपटने के लिए नज़रिए में बदलाव की भी ज़रूरत है. इस इवेंट में युवाओं के करियर में व्यवसायिक प्रशिक्षण के‌ महत्व और उनके रोज़गार के लिए व्यवसायिक और सॉफ़्ट स्किल्स की ज़रूरत पर प्रकाश डाला गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डायरेक्टोरेट ऑफ़ वोकेशनल एज्युकेशन ऐंड ट्रेनिंग (महाराष्ट्र सरकार) अनिल जाधव भी मौजूद थे. एक विशेषज्ञ के तौर पर उन्होंने वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए अपनाए जाने वाले उचित नज़रिए को लेकर अपने विचार रखे. उन्होंने टेक महिंद्रा स्मार्ट एकेडमी फॉर हेल्थकेयर द्वारा की गयी इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी ख़ुशी जताई.
ऑक्ज़िलियम कॉन्वेट स्कूल के साथ साझा रूप से चलायी जानेवाली ये एक पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थकेयर संस्थान है जो‌ विशेष रूप से सिर्फ़ महिलाओं के लिए बना है. टेक‌ महिंद्रा फ़ाउंडेशन सीएसआर द्वारा 50 % फ़ीसदी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के निर्देश के तहत काम करनेवाली इस एकेडमी में महिलाओं के लिए ऐसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं जो महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायीं गयीं है। ग़ौरतलब है कि इस संस्थान‌ को पूरी तरह से महिला टीम द्वारा ही संचालित किया जाता है. इस संस्थान का उद्देश्य प्रोफ़ेशनल तौर पर पैरामेडिकल प्रशिक्षण मुहैया कराना और रोज़गार हासिल करने के लिए ज़रूरी कौशल सिखाना है. एकेडमी में हॉस्पिटल सिमुलेटेड लैब्स, इंडस्ट्री से संबंधित स्टडी मटीरियल और‌ अनुभवी फ़ैकल्टी मौजूद हैं. युवतियों को हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने में मदद करने के उद्देश्य से इस एकेडमी‌ में एलाइड हेल्थ के क्षेत्र में विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेस ऑफ़र किए जाते हैं.
टेक महिंद्रा स्मार्ट एकेडमी फॉर हेल्थकेयर मुम्बई, दिल्ली और‌ मोहाली जैसे शहरों में स्थित है. इस एकेडमी में तमाम प्रोफ़ेशनल्स को पैरामेडिकल के क्षेत्र में डिप्लोमा और सर्टिफ़िकेट कोर्स के ज़रिए प्रशिक्षित किया जाता है. इस संस्थान के तमाम एकेडमी में आधुनिक लेबोरेटरीज़ का होना, उच्च शिक्षा प्राप्त हेल्थकेयर प्रशिक्षक द्वारा ट्रेन किया जाना, प्रमुख और बड़े अस्पतालों में ऑन‌ जॉब ट्रेनिंग और तमाम तरह की एक्स्ट्राकरीकुलर एक्टिविटी इस संस्थान को एक वर्ल्ड क्लास संस्थान के रूप में स्थापित करता है. इन केंद्रों‌ में उम्र भर के लिए शिक्षित करने के ताक़तवर प्रयासों के तहत युवाओं को रोज़गार के अवसरों को मुहैया कराए जाने की कोशिशों पर ध्यान क्रेंद्रित किया जाता है. लेबोरेटरीज़ को अस्पताल के वार्ड की शक़्ल दी गयी है ताक़ि छात्रों को असली सेटिंग में का एहसास मिले. इन सभी एकेडमी में बेसिक स्किल्स लैब होते हैं जहां छात्रों के लिए मेडिकल मैनिक्वीन्स होते हैं जिनसे उन्हें सीपीआर, ट्यूब फ़ीडिंग, आईपी ड्रिप इंसर्टिंग, इंजेक्शन देने आदि से संबंधित असली कार्य का अनुभव हासिल होता है.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेन्नई में अपना क्लब द्वारा नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
Next Article जीजामाता उद्यान में फूलों की प्रदर्शनी, सयाजी शिंदे भी पहुंचे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रक्षाबंधन पर फैंस ने दिखाया ‘सालार’ के लिए प्यार, खांसार सील वाली राखियों ने मचाई धूम
entertainment
August 29, 2026
सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
entertainment
August 29, 2026
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग मनाया रक्षाबंधन, मजेदार अंदाज में बोले- ‘राखी डन, आशीर्वाद क्रेडिटेड, जेब खाली’
entertainment
August 29, 2026
प्रेम कीटाणु के ‘कहो तो’ में प्यार की खूबसूरत धुन, अरमान मलिक की आवाज़ ने जीता दिल
entertainment
August 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?