चेन्नई: अपना क्लब द्वारा संचालित श्रीमती सुशीला बाइ मदन लाल बोहरा चैरिटेबल क्लिनिक में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 180 लोगों के नेत्र जांच की गई और मोतीया बिंदु से परेशान 7 मरीजो का ऑपरेशन भी किया गया। वही करीब 100 लोगों को मुफ्त में चश्मा भी वितरित किया गया। नेत्र शिविर के मुख्य दान दाता स्वर्गीय सायरीबाई रतनराम कुमावत (चंडोरा) की स्मृति में श्रीमती मुन्नीबाई लक्ष्मण राम कुमावत धारानगरी, निमाज राजस्थान का परिवार था। शिविर को सफ़ल आयोजन में सभी मेम्बर का सहयोग मिला साथ ही उदी नेत्र क्लिनिक का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि अपना क्लब से जुड़े सदस्य सामाजिक कार्यो में हमेशा ही अपनी सक्रियता अलग अलग क्षेत्रों में समय समय दिखाते हैं।

