By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राज्यपाल की तरफ फेंके गए कागज के गोले, सदन में बेहोश हुए सपा विधायक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राज्यपाल की तरफ फेंके गए कागज के गोले, सदन में बेहोश हुए सपा विधायक

Last updated: February 5, 2019 1:56 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र राज्यपाल राम नाईक द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ आज शुरू हुआ। राज्यपाल राम नाईक ने आज विधान सभा एवं परिषद के दोनों सदनों को संबोधित सरकार की उपलब्धियों और किए गए विकास कार्यों को रखा। उनके अभिभाषण के दौरान विपक्ष खास तौर पर सपा सदस्यो ने भारी हंगामा किया और कागज़ के गोले फेंके। पर इससे अविचलित  राज्यपाल लगभग 1 घंटे तक अभिभाषण पढ़ते रहे। सदन में हंगामे के दौरान सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश होकर गिर पड़े| जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा-बसपा विधान भवन में मिलकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान आज़म खां और रामगोविंद चौधरी मौजूद रहे। आजम ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। यह सत्र ऐसे वक्त में हो रहा है जब लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है और विपक्षी दलों में एका बढ़ रहा है। बसपा-सपा का गठबंधन का ऐलान हो चुका है। इस माहौल का असर सदन के बाहर ही देखने को मिल रहा है।

राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपना बजट सात फरवरी को पेश करेगी। सत्र 22 फरवरी तक चलना प्रस्तावित है। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह तीसरा बजट होगा। लोकसभा चुनाव में अब तकरीबन दो माह रह गये हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बजट आम जनता को राहत देने वाला होगा। अधिकारियों ने बताया कि बजट में केन्द्रीय बजट के अनुरूप कृषि, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। इस बीच विपक्ष कानून व्यवस्था सहित आम आदमी से जुड़े मसलों को लेकर सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में है।

– सदन में हंगामे के दौरान सपा विधायक सुभाष पासी बेहोश होकर गिर पड़े| लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

– सीएम योगी ने कहा कि इन दलों का यह आचरण लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह साबित करता है कि विपक्ष का लोक तंत्र पर भरोसा नही है। आज का कृत्य यह साबित करता है कि किस तरह का सिस्टम ये चाहते है। सदन में जब इनका यह हाल है तब बाहर इनका क्या हाल होगा अनुमान लगाया जा सकता है। राज्यपाल की गरिमा के खिलाफ यह कृत्य निदनीय है। राज्यपाल  ने सरकार की उपलब्धियो को बताया है। हम उनका स्वागत करते है ।

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के बाहर आकर मीडिया के सामने राज्यपाल के अभिभाषण के समय राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की निंदा की। सीएम योगी ने कहा कि कागज के गोले फेंकना निदनीय है। इससे यह साफ होता है कि सपा अपने गुंडा गर्दी से बाहर नही आ पा रही है। सपा-बसपा का यह कृत्य निदनीय है।

– राज्यपाल राम नाईक ने आज विधान सभा एवं परिषद के दोनों सदनों को संबोधित सरकार की उपलब्धियों और किए गए विकास कार्यों को रखा। उनके अभिभाषण के दौरान विपक्ष खास तौर पर सपा सदस्यो ने भारी हंगामा किया और कागज़ के गोले फेंके। पर इससे अविचलित  राज्यपाल लगभग 1 घंटे तक अभिभाषण पढ़ते रहे। इस दौरान सीएम योगी व बीजेपी सदस्यो ने मेजे थपथपाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अपने लक्ष्य पर डट कर टिकने वाला ही होता है सफल
Next Article रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की फिर से बनने जा रही है जोड़ी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?