सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजीव कुमार के लिए नहीं देश के लिए धरना : ममता बनर्जी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राजीव कुमार के लिए नहीं देश के लिए धरना : ममता बनर्जी

Last updated: February 5, 2019 12:07 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है।
शीर्ष अदालत ने साथ ही यह साफ किया राजीव की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। बता दें कि बंगाल की सीएम ममता सीबीआइ के खिलाफ तीन दिन से धरने पर बैठीं हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उनको झटका लगा है। अदालत ने साथ ही राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को मानहानि का भी नोटिस भेजा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अभी जल्दबाजी में कोई जवाब नहीं दूंगी। तथ्य देखने के बाद ही कुछ कहूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि नैतिक तौर पर यह हमारी जीत हुई है। केंद्र संविधान का उल्लंघन कर रहा है। जो हालात इस वक्त बन रहे हैं उस पर मेरा दिल रो रहा है। राजीव कुमार ने कभी नहीं कहा कि वह नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हम सही स्थान पर मिलना चाहते हैं, यदि आप कोई स्पष्टीकरण मांगना चाहते हैं, तो आप आ सकते हैं और हम बैठते हैं। यह एक नैतिक जीत है। हमारे पास न्यायपालिका और सभी संस्थानों के लिए बहुत सम्मान है। हम बहुत आभारी हैं। हम बहुत मजबूर हैं।
राजीव कुमार ने कभी मना नहीं किया थाः ममता
बिना नोटिस के ही सीबीआइ पुलिस कमिश्नर के घर गई थी। पुलिस कमिश्नर ने पेश होने से कभी मना नहीं किया था। केंद्र सरकार राज्य के काम में दखल देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं केवल राजीव कुमार के लिए ये नहीं कर रही बल्कि देश के सभी लोगों के लिए कर रही हूं जिसमें आप सभी भी शामिल हैं।
विपक्षी नेताअों से बात करने के बाद धरना खत्म करूंगी
धरना जारी रखने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं पहले उन सभी नेताओं से बात करूंगी जो मेरा समर्थन कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू आज आ रहे हैं। मैं इस मामले को लेकर नवीन पटनायक जी से भी बात करूंगी। मोदी सरकार ने सेंट्रल फोर्स और स्टेट फोर्स को बांटने का काम किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ मेरी जीत नहीं बल्कि देश की जीत है, संविधान की जीत है, युवाओं की जीत है।
केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
केंद्र राज्य को चलाने में हमारा सहयोग नहीं कर रहा है। वह हमें सही तरीके से धन उपलब्ध नहीं करा रहा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ है। मोदी सरकार लोगों से बोलने का अधिकार छीन रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है उसे डराया जा रहा है।
पीएम बनने के सवाल पर ममता का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि देश की जनता मोदी के खिलाफ है। मोदी के हारने के बाद देश की जनता पीएम बनेगी। मैं सीबीआइ के अधिकारियों या फिर किसी भी एजेंसी के खिलाफ नहीं हूं। मेरा कहना है कि इन लोगों को राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए। मोदी जी ने संविधान को नष्ट कर दिया, गणतंत्र को नष्ट कर दिया। मेरा कहना है मोदी हटाओ और देश बचाओ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CBI बनाम ममता: SC ने कोलकाता कमिश्नर की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Next Article आमिर-आलिया पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ये डबल स्टैंडर्ड वाले लोग हैं’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026
गोरेगांव (मुंबई) अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगाँव में अहिंसा दिवस भव्य आगाज
social
October 2, 2026
विलेपार्ले अणुव्रत संगान से हुआ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का मंगल शुभारंभ
social
October 2, 2026
‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्लॉकबस्टर फिल्म का जश्न
entertainment
October 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?