गुरुग्राम:अशोक विहार फेज एक में रहने वाले एक युवक ने शनिवार शाम को अपनी पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। उसने बिना रुके पूरे शरीर पर 40 बार चाकू मारे। इससे मन नहीं भरा तो सिर पर पाना से बुरी तरह हमला किया। इससे सिर के अंदर का हिस्सा बाहर आ गया। इससे पहले सनकी पति ने विवाहिता का रजाई से मुंह दबाने का प्रयास किया। रजाई पर भी चाकू के निशान मिले हैं। रविवार को पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पति और हत्या की साजिश रचने में उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर दिल्ली के रहने वाले महेश शर्मा ने दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी कीर्ति (24) की शादी दो साल पहले अशोक विहार फेज एक में रहने वाले पंकज भारद्वाज से की थी। शादी के वक्त उन्होंने अपनी क्षमता से बढ़ कर खर्च किया। पंकज एवं उसके परिजनों की मांग पर कर्ज लेकर कार भी खरीद कर उन्हें दी थी। बावजूद इसके इनका मुंह बंद नहीं हुआ।
महेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी शादी के बाद दहेज को लेकर उनकी बेटी को ताना मारते थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी कीर्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि उसके घर में अक्सर झगड़ा क्लेश हो रहा है। बातचीत करने के लिए उसने उन्हें दो चार लोगों को लेकर आने को कहा। उन्होंने अपनी बेटी को कहा कि वह दो एक दिन में आएंगे। इसके बाद रात में साढ़े सात बजे आरोपियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके अशोक विहार पहुंचने तक आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए पूरे घर एवं बेड की सफाई करा दी थी। जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी की हत्या करने के बाद पति फांसी पर झूला
साथी ने दी थी सलाह
थाना प्रभारी सेक्टर पांच सुमित कुमार के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह अपनी पत्नी से दुखी थी। उसने अपने प्रेस में काम करने वाले बिहार के रहने वाले नसीम अहमद से करने की सलाह ली थी।.
पाने से भी किया वार
शव का पोस्टमार्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पवन चौधरी के मुताबिक आरोपी ने कीर्ति के शरीर पर चाकू से 40 से अधिक बार वार किया है। चाकू के दो घाव उसकी पीठ पर हैं, जबकि बाकी पेट और छाती पर हैं। सिर पर पाना मारने के भी घाव हैं।

