सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वेस्टइंडीज ने फिर इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी, सीरीज जीती
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वेस्टइंडीज ने फिर इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी, सीरीज जीती

Last updated: February 3, 2019 11:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:तेज गेंदबाज केमार रोच और कप्तान जेसन होल्डर ने फिर से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त करके वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन शनिवार को यहां दस विकेट से बड़ी जीत दिलाई। वेस्टइंडीज ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। उसने बारबाडोस में पहले टेस्ट मैच में भी 381 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच अगले शनिवार से सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज ने डेरेन ब्रावो की 50 रन की धीमी लेकिन उपयोगी पारी की मदद से अपनी पहली पारी में 306 रन बनाकर 119 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 187 रन बनाने वाले इंग्लैंड की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी नाकाम रही और उसकी पूरी टीम 132 रन पर ढेर हो गयी। रोच और होल्डर दोनों ने चार-चार विकेट लिए।

इस तरह से वेस्टइंडीज को 14 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (नाबाद पांच) और जॉन कैंपबेल (नाबाद 11) ने केवल 2.1 ओवर में अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कैंपबेल ने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट पर विजयी छक्का लगाया और स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन पर पहुंचाया।

यह 1994 के बाद पहला अवसर है, जबकि कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड को लगातार टेस्ट मैचों में हराया। होल्डर ने बाद में कहा, ”हम जीत के लिये भूखे हैं। यह टीम पिछले कुछ समय से एक साथ है ओर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हमने पिछले साल का अंत जिस तरह से किया था वह निराशाजनक था और हर कोई चीजों को बदलने के लिए प्रतिबद्ध था।”

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा, ”यह निराशाजनक है। हमें फिर से करारी शिकस्त मिली और इसे पचा पाना बहुत मुश्किल है। गेंदबाजी में हमने कड़ी मेहनत की लेकिन 200 से कम स्कोर बनाने पर आप जीत दर्ज नहीं कर सकते।”

‘मैन ऑफ द मैच’ रोच (52 रन देकर चार और मैच में 82 रन देकर आठ विकेट) और होल्डर (43 रन देकर चार) ने इंग्लैंड की पारी समेटने में अहम भूमिका निभायी लेकिन उनके साथी तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता है।

जोसेफ ने सुबह अपनी मां शेरोन के निधन के बावजूद खेलना जारी रखा और 12 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने रूट और सलामी बल्लेबाज जो डेनली के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 24 रन बनाये।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीमांचल एक्सप्रेस हादसे में 7 की मौत, मृतकों के परिवार को 5 लाख के मुआवजे का एलान
Next Article लेह में बोले पीएम मोदी, अगले 5 साल में इस लटकाने और भटकाने की संस्कृति को देश निकाला देना है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इंडिया के टॉप 1%: कंगना रनौत की ‘क्वीन’ का ज़िक्र छिड़ते ही अनिल कपूर ने किया खुलासा—“सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं”
entertainment
September 27, 2026
मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!
entertainment
September 27, 2026
स्वास्थ्य और परिवार- खुशियों का आधार परिवार उत्कर्ष कार्यशाला का आयोजन
social
September 27, 2026
अल्पोपधि होने का करें प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?