विरार। आचार्य महाश्रमण जी की स्वीकृतिनुसार लाडनूं निवासी विरार प्रवासी वरिष्ठ श्रावक, साधक, कवि, प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री मदनलाल जी फुलफगर का 2 घंटे 10 मिनट का चोविहार संथारा सम्पन्न हो गया है। आपको आज 30/1/2019 को दोपहर 1.40 बजे चौविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया गया था। बेकुंठी यात्रा 31/1/19 गुरुवार दोपहर 12:35 बजे उनके निवास स्थान- D-109, त्रयम्बक अपार्टमेंट,विठ्ठल मंदिर के सामने, SBI बैंक के पीछे , आगासी रोड, विरार (वेस्ट) से निकाली जाएगी।

