वसई। विवेट्ट बीएनआई (बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल) वसई विरार के दूसरे चेप्टर का भव्य लांच रुद्र शेल्टर इन में BNI के डिस्ट्रिक्ट डाइरेक्टर श्री पंकज हरवंश ओर रीजनल डाइरेक्टर श्री अजय बुंदेला के द्वारा किया गया।
इंटरनेशनल मार्केटिंग के सबसे बड़े हब के रूप में जाने जाने वाले BNI के वसई विरार के प्रथम चेप्टर को गत वर्ष मई में लांच किया था ओर 9 माह में ही उसके दूसरे चेप्टर का लांच BNI के प्रति लोगो की जागरूकता को दर्शाता है।
मेक इन वसई विरार के उद्धेश्य को लेकर यहाँ के 100 से भी ज्यादा बड़े बड़े बिज़नेसमैन BNI से जुड़ कर वसई विरार की अर्थ व्यवस्था में अपना सहयोग दे रहे है।
BNI का मूल सिद्धांत है गिवर्स गैन।
जिसमे बिना कमीशन के आप लोगो की हेल्प करते है उनके बिज़नेस को बढ़ाने में।ना सिर्फ लोकल लेवल पर वरन अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने में भी BNI एक सार्थक कार्य करता है।जहाँ एक चेप्टर में एक ही कैटेगरी के दो लोग नही होते इसलिए यहाँ लोग एक दूसरे के साथ कॉलिब्रेट करके सबका साथ सबका विकास इस वाक्य को जीते है।
BNI वसई विरार चेप्टर एक लक्ष्य लेकर चल रहा है कि जून तक वसई विरार में लगभग 4 चेप्टर से 200 लोग जुड़े ओर अपने बिज़नेस को आगे ले जाये।
लांच हुआ बीएनआई वसई विरार का दूसरा चेप्टर

