सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोहित शर्मा अपने 200वें मैच में तोड़ सकते हैं धौनी का यह रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोहित शर्मा अपने 200वें मैच में तोड़ सकते हैं धौनी का यह रिकॉर्ड

Last updated: January 30, 2019 9:47 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

हैमिल्टन:रोहित शर्मा  पिछले कुछ वर्षों में भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम के महत्वपूर्ण अंग रहे हैं। वह 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में अपना 200वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। इसके साथ ही वह 200 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारत के 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वर्तमान भारतीय टीम में रोहित के अलावा सिर्फ विराट कोहली ने ही 222 वनडे मैच खेले हैं। यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए और खास हो जाएगा क्योंकि वह कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे। विराट कोहली न्यूजीलैंड के दौरे के बाकी बचे मैचों से हट गए हैं और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

रोहित तोड़ सकते हैं धौनी के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के कप्तान के तौर पर अभी तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जिन आठ मैचों में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की है, उनमें से 7 मुकाबलों में भारत जीता है। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने उतरेंगे। वह फिलहाल इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने अब तक 215-215 छक्के लगाए हैं। गौरतलब है कि भारत पांच मैचों की यह वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। उसने सीरीज के पहले तीन मैचों में न्यूजीलैंड को क्रमश: 8 विकेट, 90 रन और 7 विकेट से हराया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तय आमदनी का फॉर्मूला सर्वे के आधार पर बनेगा
Next Article T20 World Cup 2020: ग्रुप स्टेज में नहीं देखने को मिलेगा भारत-पाक मैच का रोमांच

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इंडिया के टॉप 1%: कंगना रनौत की ‘क्वीन’ का ज़िक्र छिड़ते ही अनिल कपूर ने किया खुलासा—“सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं”
entertainment
September 27, 2026
मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!
entertainment
September 27, 2026
स्वास्थ्य और परिवार- खुशियों का आधार परिवार उत्कर्ष कार्यशाला का आयोजन
social
September 27, 2026
अल्पोपधि होने का करें प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?