नई दिल्ली:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की एक महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। मामला राज्य के मैसूरू का है जहां एक जनसभा के दौरान सिद्धारमैया ने अपना आपा खो दिया है और अपनी बात रख रही महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया अपनी बात कह रही महिला से माइक छीन रहे हैं। महिला क्षेत्र में विकास से जुड़ी गतिविधियों को लेकर उनसे एक सवाल कर रही है। इतना ही नहीं माइक छीनने के बाद वह हाथ आगे बढ़ाकर उनसे जबरन बैठाने के भी प्रयास कर रहे हैं।
सिद्धारमैया वर्तमान में कर्नाटक में प्रतिपक्ष के नेता हैं और वह एचडी कुमारस्वामी से पहले राज्य के सीएम भी रह चुके हैं।
मैसूर में हुई यह पूरी घटना मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई और बाद में इस विडियो के सार्वजनिक होने के बाद विवाद शुरू हो गया।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की महिला से बदसलूकी

